श्रीकृष्ण मित्र मंडल (साकीनाका का विघ्नहर्ता) का 42वाँ गणेशोत्सव मंडप पूजन संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

चांदिवली स्थित सफेदपुल के श्रीकृष्ण मित्र मंडल (साकीनाका का विघ्नहर्ता) द्वारा आयोजित 42वें वर्ष के गणेशोत्सव के अवसर पर गणपति मंडप पूजन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली और मंडल के सलाहकार के शुभ हाथों से मंडप पूजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत माने, सचिव संदीप सालवे तथा रत्नाकर शेट्टी, जिगर जैन, रियाज वजीर मुल्ला सहित अन्य मान्यवर उपस्थित रहे।

उपस्थित अतिथियों ने मंडल के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए गणेशोत्सव सफल, मंगलमय और भक्तिमय वातावरण में संपन्न होने की शुभकामनाएँ दीं।

श्रीकृष्ण मित्र मंडल पिछले 42 वर्षों से गणेशोत्सव के माध्यम से सामाजिक प्रतिबद्धता, सांस्कृतिक संरक्षण और जनजागरूकता का कार्य कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नया ‘आल्हा’–सुना गजोधर अब का होइ हैं।

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता सुना गजोधर अब का होइहैं,...

विश्व रक्तदान दिवस पर भयंदर में रक्तदान और मेडिकल कैंप को मिली शानदार सफलता, 103 यूनिट रक्त संग्रहित।

मुंबई वार्ता संवाददाता विश्व रक्तदान दिवस और महाराणा प्रताप...