तीन सैमसंग मोबाइल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, 42 मोबाइल बरामद; 7 मामलों का पर्दाफाश।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

गावदेवी पुलिस स्टेशन ने मोबाइल चोरी के एक मामले की जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 42 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 7.20 लाख रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई से अब तक 7 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।


पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता विलास जेटालाल ठेंडा (58 वर्ष) ने 10 जून 2026 को भुलाभाई देसाई रोड स्थित अपनी दुकान से तीन पुराने सैमसंग मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना सुबह 10.30 से 10.50 बजे के बीच हुई थी। इस संबंध में गावदेवी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।


मामले की जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अली सय्यद की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और चोरी का माल खरीदने वाले अन्य आरोपियों के नाम भी बताए।

■ पुलिस ने इसके बाद निम्नलिखित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया—

● दानीश नय्यूम कुरैशी (39 वर्ष)
● आमिर इरफान कुरैशी (28 वर्ष)
● कासिब मकसूद खान (28 वर्ष)
● जाकिर खान (28 वर्ष)

इन आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल सहित कुल 42 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 7,20,000 रुपये है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये मोबाइल विभिन्न चोरी की घटनाओं से जुड़े हुए थे। इस कार्रवाई के बाद कुल 7 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।


यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा (लॉ एंड ऑर्डर), अपर पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवड़े, पुलिस उपायुक्त रागसुधा आर., सहायक पुलिस आयुक्त सुमन चव्हाण तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय लांडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक राजीव पाटिल (अपराध शाखा) और उनकी टीम ने तकनीकी सहायता के साथ अंजाम दी।


गावदेवी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को मोबाइल चोरी के मामलों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...