“दूसरों के नेताओं को साथ लेकर राजनीति करने वालों को टूट-फूट पर बोलने का अधिकार नहीं” : एड. अमोल मातेले।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश प्रवक्ता एड. अमोल मातेले ने भाजपा विधायक परिणय फुके द्वारा राज ठाकरे पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिनकी राजनीति पर लगातार दल-बदल और विपक्षी नेताओं को अपने साथ जोड़ने के आरोप लगते रहे हैं, उन्हें दूसरों पर टूट-फूट की राजनीति का आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।


एड. मातेले ने कहा कि राज ठाकरे ने कभी भाजपा की तरह दूसरे दलों के विधायक, सांसद या कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़कर अपनी राजनीति खड़ी नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा पहले स्वयं से पूछे कि उसने पिछले कुछ वर्षों में देशभर में कितने विपक्षी जनप्रतिनिधियों को अपने दल में शामिल कर सरकारें बनाई हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में जनता द्वारा एक चुनाव चिन्ह पर चुने गए जनप्रतिनिधियों को सत्ता के समीकरण के लिए अपने पक्ष में शामिल कर सरकार बनाना और उसे नैतिकता का नाम देना उचित नहीं है। उनका कहना था कि भाजपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं की तुलना में दूसरे दलों से आए नेताओं पर अधिक भरोसा करती दिखाई देती है।


एड. अमोल मातेले ने कहा कि भाजपा को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने राजनीतिक आचरण का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र की जागरूक जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोबाइल पर बात करते हुए खुले मैनहोल में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दमकल ने शव निकाला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के साकीनाका इलाके में गुरुवार...