मुंबई के जोगेश्वरी में हिट एंड रन: तेज रफ्तार टैंकर ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, मौके पर मौत; भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता



मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसा सामने आया। अमृत नगर स्थित अजित ग्लास गार्डन गेट के सामने करीब रात 1:20 बजे एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि डिलीवरी बॉय हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। हालांकि, आसपास मौजूद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का दावा है कि चालक शराब के नशे में था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी।


घटना की सूचना मिलते ही ओशिवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया।


ओशिवरा पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ लापरवाही और कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चलाकर मौत का कारण बनने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चालक की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 6 करोड़ रुपये का 4 किलो सोना बरामद, पैंट में छिपाकर दुबई से लाई थी महिला; DRI ने किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय...