एसआईआर अभियान के दूसरे चरण का शेड्यूल बदले, बीएलओ की कार्यप्रणाली पर चुनाव आयोग दे जवाब : वर्षा गायकवाड़।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम को पत्र लिखकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण का समय-निर्धारण बदलने और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की कार्यप्रणाली पर विस्तृत स्पष्टीकरण देने की मांग की है।


पत्र में वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि पिछले छह दिनों से मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। भारी बारिश से लोगों की जान-माल का नुकसान हुआ है और ऐसे हालात में घर-घर जाकर एसआईआर से संबंधित जानकारी एकत्र करना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने आशंका जताई कि इस वजह से कई पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर रह सकते हैं। इसके अलावा इसी अवधि में पंढरपुर की आषाढ़ी वारी भी चल रही है, जिसमें लाखों श्रद्धालु पैदल यात्रा पर हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए एसआईआर अभियान के दूसरे चरण का कार्यक्रम बदला जाना चाहिए।


गायकवाड़ ने कहा कि 8 जून 2026 को मुंबई कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब तक कई समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा नियुक्त कई बीएलओ अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे हैं। दूसरी ओर शिक्षकों को भी बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन कई स्कूल प्रबंधन उन्हें इस कार्य के लिए भेज नहीं रहे हैं। इससे कई स्कूलों में शिक्षक के बिना कक्षाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पांच दिनों तक अनुपस्थित रहे बीएलओ की वजह से हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगी और चुनाव आयोग को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।


पत्र में वर्षा गायकवाड़ ने चुनाव आयोग के समक्ष कई महत्वपूर्ण सुझाव और सवाल भी रखे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी बीएलओ को बूथ लेवल एजेंटों (BLA) से नियमित संपर्क रखने के निर्देश दिए जाएं। झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण (SRA) क्षेत्रों में विस्थापित नागरिकों की सुविधा के लिए बीएलओ को एक निर्धारित स्थान और समय पर बैठने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोग वहीं पहुंचकर अपने फॉर्म भर सकें।


उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूचियां स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध न होने से बीएलओ को फॉर्म भरने में कठिनाई होती है। जिन मतदाताओं के घर बीएलओ नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए सामूहिक केंद्र बनाकर आवेदन स्वीकार किए जाएं। अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ को उपलब्ध कराई गई बीएलए-2 सूची पुरानी होने के कारण गलत लोगों से संपर्क किया जा रहा है, जिसे तुरंत अपडेट किया जाना चाहिए।


वर्षा गायकवाड़ ने यह भी मांग की कि अधिकांश बीएलओ स्थानीय क्षेत्र से बाहर के होने और लगातार बारिश व जलभराव के कारण घर-घर पहुंचना संभव नहीं है, इसलिए उन्हें बीएमसी स्कूलों, आंगनवाड़ियों या सार्वजनिक पुस्तकालयों जैसे स्थानों से काम करने की अनुमति दी जाए।


उन्होंने विदेश में रहने वाले लेकिन मतदाता सूची में शामिल लोगों के आवेदन की प्रक्रिया, ऑनलाइन एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के बाद बीएलओ को अपडेट नहीं मिलने की समस्या, पहले से मैपिंग हो चुके मतदाताओं से दोबारा दस्तावेज मांगने तथा 2002 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने वाले धर्म प्रचारक ननों और धर्मगुरुओं के आवेदन की प्रक्रिया पर भी चुनाव आयोग से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।


सांसद वर्षा गायकवाड़ ने आग्रह किया कि इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए एसआईआर अभियान के दूसरे चरण का कार्यक्रम बदला जाए और सभी व्यावहारिक समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण।

मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक मोगवीरा महाजन सेवा संघ, बागवाड़ी होबली की...

महाराष्ट्र में अवैध बाइक-टैक्सी पर सरकार का बड़ा प्रहार, अब केवल डोमिसाइल धारकों को मिलेगा संचालन का लाइसेंस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को महिलाओं...

मुंबई को राहत: 24 घंटे में जलाशयों का जलस्तर 12% बढ़ा, विहार और तुलसी झीलें भरने के करीब।

मुंबई वार्ता संवाददाता लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश...