नायर अस्पताल का हुआ निरीक्षण, अतिरिक्त नगर आयुक्त ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की अतिरिक्त नगर आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा लवंगारे ने गुरुवार को मुंबई सेंट्रल स्थित बीवाईएल नायर धर्मार्थ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे बुनियादी ढांचा विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान चिकित्सा शिक्षा एवं प्रमुख अस्पतालों के निदेशक तथा नायर अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. शैलेश मोहिते, स्वास्थ्य अवसंरचना प्रकोष्ठ के उप मुख्य अभियंता और अस्पताल के विभिन्न विभागों के प्रमुख भी मौजूद रहे।


प्राजक्ता वर्मा लवंगारे ने अस्पताल के आईसीयू, मेडिसिन विभाग, बाल रोग विभाग, महिला वार्ड तथा निर्माणाधीन कैंसर स्पेशलिटी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू में कार्यरत नर्सों और परिचारिकाओं से बातचीत कर मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की।


महिला वार्ड के शौचालयों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नियमित और बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य अवसंरचना प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे सभी निर्माण और सुधार कार्यों को तेज गति से पूरा करने पर जोर दिया।


अतिरिक्त नगर आयुक्त ने मरीजों के अस्पताल में पंजीकरण से लेकर डिस्चार्ज तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के दैनिक संचालन में आने वाली समस्याओं पर विभाग प्रमुखों से चर्चा की और अधिष्ठाता को आवश्यक समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

₹2200 की लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक पर चाकू से 6 वार; दो आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मानखुर्द इलाके में लूट...

राष्ट्रवाद और छात्र आंदोलन को नई दिशा देते एबीवीपी के 78 वर्ष

रवि रमेशचंद्र शुक्ल(एसोसिएट प्रोफेसर, अंतराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान जवाहरलाल नेहरू...