महाराष्ट्र में जल्द नियुक्त हों क्रिश्चियन विवाह रजिस्ट्रार, सांसद वर्षा गायकवाड़ की मुख्यमंत्री से मांग।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने राज्य में क्रिश्चियन विवाह रजिस्ट्रार (Registrar) की तत्काल नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कहा है कि रजिस्ट्रार का पद लंबे समय से खाली होने के कारण क्रिश्चियन समुदाय के विवाह पंजीकरण और उससे जुड़े अन्य प्रशासनिक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।


वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि महाराष्ट्र में लगभग 12 लाख ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं, जिनमें बड़ी संख्या मुंबई, ठाणे और पालघर जिले के वसई क्षेत्र में निवास करती है। वर्तमान में राज्य में कोई भी क्रिश्चियन विवाह रजिस्ट्रार उपलब्ध नहीं होने से नागरिकों को विवाह पंजीकरण सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।


उन्होंने बताया कि पहले मंत्रालय के राजपत्रित (Gazetted) अधिकारी क्रिश्चियन विवाह रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी निभाते थे। बाद में यह कार्य पुणे जिले के एक तहसीलदार के माध्यम से संचालित किया जाता था, लेकिन फिलहाल मंत्रालय में कोई राजपत्रित क्रिश्चियन अधिकारी नहीं होने से यह व्यवस्था ठप हो गई है।


सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस गंभीर प्रशासनिक समस्या का तत्काल समाधान करते हुए क्रिश्चियन विवाह रजिस्ट्रार की नियुक्ति की जाए, ताकि राज्य के ईसाई समुदाय को राहत मिल सके और विवाह संबंधी लंबित कार्य समय पर पूरे हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की माताजी का वृद्धावस्था के कारण हुआ निधन।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व एनकाउंटर...

मुंबई में मैनहोल सुरक्षा के लिए ‘मैनहोल रेलगार्ड’ का ट्रायल शुरू, एल वार्ड में होगा पायलट प्रोजेक्ट।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मैनहोल...

विक्रोली में बिल्डर पर BMC की कार्रवाई, सड़क पर मलबा डालने और नाला चैंबर क्षतिग्रस्त करने पर FIR दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता विक्रोली पुलिस ने निर्माण सामग्री सड़क...

अंधेरी में तालाब में नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे के डूबने की आशंका, तलाश अभियान जारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता अंधेरी पश्चिम के डी.एन. नगर इलाके...