मानखुर्द में BEST बस डिवाइडर से टकराई, राहगीर की मौत, 8 लोग घायल।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के मानखुर्द इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सायन-पनवेल हाईवे पर विश्वकर्मा अस्पताल के सामने BEST की रूट नंबर 501 की बस अचानक सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में डिवाइडर के पास खड़े एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बस चालक, परिचालक समेत आठ लोग घायल हो गए।


यह दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 9:14 बजे हुई। हादसे के बाद घायलों को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल और गोवंडी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजावाड़ी अस्पताल के अनुसार:

भास्कर रावसाहेब पांडे (65), जो डिवाइडर के पास खड़े थे, उन्हें अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
वैभव वाघमारे (41), बस परिचालक, भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
बनवारी श्रीराम प्रसाद शर्मा (51), बस चालक, भर्ती हैं और उनकी हालत भी स्थिर है।

गोवंडी शताब्दी अस्पताल में भर्ती घायल:

शिवमंगल माइती (42)
गणेश पटेल (24)
लता वाघेला (43)
राजेश वरुगामिना (35)
अंकिता जाधव (22)

इन सभी का इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 37 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई क्राइम ब्रांच ने शहर के...

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के सरकारी बंगलों पर खानपान के लिए 9.85 करोड़ रुपये का ठेका मंजूर।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री...

बीएमसी स्कूलों के 3.10 लाख छात्रों को अब तक नहीं मिली पूरी मुफ्त शैक्षणिक सामग्री, पढ़ाई पर पड़ रहा असर।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के...

मुंबई की विशेष अदालत का बड़ा फैसला: 44 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को उम्रकैद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की विशेष सत्र अदालत ने...