मुलुंड की मीठभूमि (साल्ट पैन लैंड) अडानी को देने के विरोध में कांग्रेस का ‘मीठ सत्याग्रह’, वर्षा गायकवाड़ बोलीं- ‘मुंबई बिकने नहीं देंगे’।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुलुंड की मीठागार (सॉल्ट पैन) भूमि को अडानी समूह को दिए जाने के कथित फैसले के विरोध में मुंबई कांग्रेस ने रविवार को प्रतीकात्मक ‘मीठ सत्याग्रह’ किया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा-नीत महायुति सरकार मुंबई की बेशकीमती जमीन और संसाधनों को उद्योगपति अडानी को सौंपने की दिशा में काम कर रही है। कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह मुंबई की जमीन और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखेगी।


सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष के लिए ‘मीठ सत्याग्रह’ और ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की भाजपा सरकार भी इसी तरह दमनकारी रवैया अपना रही है और देश के संसाधनों को एक उद्योगपति के हाथों में सौंपा जा रहा है।

■ ‘धारावी पुनर्विकास के नाम पर मीठागार भी सौंपे जा रहे’


वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि धारावी पुनर्विकास परियोजना के नाम पर मुलुंड की मीठागार भूमि भी अडानी को देने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगी।


उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत हुई थी। इसी ऐतिहासिक दिन कांग्रेस ने मुंबई की मूल्यवान जमीन और संसाधनों को बचाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है।


वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि विधायक डॉ. ज्योति गायकवाड़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मुलुंड के स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर मुंबई में मीठागारों की जमीन बचाने के लिए यह प्रतीकात्मक ‘मीठ सत्याग्रह’ किया गया।


■ ‘मुंबई की जमीन बेचने की कोशिश का विरोध करेंगे’


कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने आरोप लगाया कि भाजपा-महायुति सरकार मुंबई के विभिन्न भूखंडों को अडानी को सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मुंबईकरों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगी।


उन्होंने कहा, “मुंबई की जमीन और संसाधनों को किसी एक उद्योगपति के हाथों में नहीं जाने देंगे। किसी भी परिस्थिति में मुंबई को अडानी के हाथों बिकने नहीं देंगे।”


■ अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि


इससे पहले अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर वर्षा गायकवाड़ ने ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान का दौरा कर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों के योगदान को याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अमीन पटेल, विधायक डॉ. ज्योति गायकवाड़, पूर्व सांसद सुधा जोशी, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, अखिलेश यादव, प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस, जिला अध्यक्ष रवि बावकर, कचरू यादव, भावना जैन सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

73 वर्षीय फिल्म निर्माता शकील नूरानी गिरफ्तार, अभिनेत्री से रेप और वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता फिल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक शकील...