बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री व अनुमति, इलाज करने वाले 5 फर्जी डॉक्टरों पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस ने झुग्गी बस्तियों और आसपास के इलाकों में बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री तथा आवश्यक अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहे पांच फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन आरोपियों पर नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने और उनसे भारी फीस वसूलने का आरोप है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि बृहन्मुंबई के झाकीर हुसैन नगर, देवनार, नौपाड़ा और बांद्रा पूर्व क्षेत्र में कुछ लोग बिना किसी मान्य चिकित्सकीय डिग्री अथवा मेडिकल शिक्षा के नागरिकों का इलाज कर रहे हैं। वे मरीजों को विभिन्न बीमारियों का उपचार देने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूल रहे थे।

मिली जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस की कक्ष 6 और कक्ष 8 की टीम ने चिकित्सा अधिकारियों, बृहन्मुंबई महानगरपालिका तथा मुंबई के साथ मिलकर झाकीर हुसैन नगर, देवनार क्षेत्र के चार क्लीनिकों और नौपाड़ा-बांद्रा पूर्व क्षेत्र के एक क्लीनिक पर छापा मारा।कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को मरीजों की जांच करते और उन्हें दवाएं देते हुए पकड़ा गया।

आरोपियों की पहचान सगीर अहमद अब्दुल माजिद हाशमी (39), डॉ. सगीर क्लिनिक; अखिलेश कुमार देवेंद्र कुमार दुबे (47), गायत्री क्लिनिक; मेहमूद आलम मोहम्मद शरीफ शेख (36), आयेशा क्लिनिक; केशव प्रसाद कुदुंदर पटेल (56), पटेल क्लिनिक; और मोहम्मद आफताब शौकतम खान (56), आफताब खान क्लिनिक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी अधिकृत चिकित्सकीय अनुमति के बिना तथा महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के अभाव में डॉक्टर होने का दावा करते हुए विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार कर रहे थे। उनके कब्जे से कुल 1,19,324 रुपये मूल्य के इंजेक्शन, बोतलें, सीरिंज, एंटीबायोटिक टैबलेट सहित विभिन्न प्रकार की दवाएं और चिकित्सकीय सामग्री बरामद की गई।पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ देवनार, मुंबई और निर्मल नगर पुलिस थानों में मामले दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवळे तथा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में मुंबई क्राइम ब्रांच 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोने और क्राइम ब्रांच 7 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक गणेश माली की टीम ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ₹30 करोड़ की कथित पोंजी-एमएलएम योजना का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध...

मुंबई में पथ विक्रेता योजना लागू करने की तैयारी तेज, 31 अगस्त तक QR पहचान-पत्र वितरण; महापौर रितू तावडे के निर्देश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र सरकार द्वारा पथ विक्रेता योजना...

कोंकणी माता मंदिर को तोड़ने की तैयारी का विरोध, पात्रता तय कर जल्द दर्शन के लिए खोलने का आश्वासन।

मुंबई वार्ता संवाददाता कोंकणी पाड़ा, कुरार गांव स्थित प्राचीन...

महाराष्ट्र में पांच वर्षों में 36,211 कंपनियां बंद, औद्योगिक नीति विफल: हर्षवर्धन सपकाल।

■ भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और सत्ताधारियों की गुंडागर्दी से उद्योगों...