‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो मुंबई का जोरदार प्रदर्शन, छह जिलों में सामूहिक गायन।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

15 अगस्त को आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के दौरान कथित रूप से राष्ट्रगीत के सम्मान को ठेस पहुंचाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), मुंबई ने रविवार को शहर के सभी छह जिलों में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रीय स्वाभिमान और राष्ट्रगीत के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया।


यह आंदोलन भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम के मार्गदर्शन तथा भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आंदोलन के तहत दादर पूर्व स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के सामने भी बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्र हुए और कांग्रेस नेताओं के कथित कृत्य के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया।


प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रगीत के सम्मान तथा राष्ट्रीय गौरव की रक्षा का संकल्प लिया।
भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में कांग्रेस अब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का भी अपमान करने की स्थिति तक पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोध करते-करते कांग्रेस देश और उसके राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति भी विरोध की मानसिकता अपना रही है।


दीपक सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर से देश के करोड़ों नागरिकों की राष्ट्रीय भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से कांग्रेस की कथनी और करनी के बीच का अंतर सामने आया है और देश की जनता इसे समझ रही है।


उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों के भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया था। ब्रिटिश शासन के दौरान इस गीत को गाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को लाठियां खानी पड़ीं और जेल जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने राष्ट्रभक्ति की भावना नहीं छोड़ी।


भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का सम्मान देश के राष्ट्रीय गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा विषय है। राजनीतिक विरोध की भी एक मर्यादा होनी चाहिए और राजनीतिक स्वार्थ के लिए राष्ट्रीय भावनाओं से खिलवाड़ देश स्वीकार नहीं करेगा।


उन्होंने कहा कि भाजयुमो मुंबई ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान के लिए हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। राजनीतिक विरोध के नाम पर राष्ट्रीय भावनाओं और देश के गौरव को ठेस पहुंचाने वाली हर मानसिकता के खिलाफ संगठन का लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।


प्रदर्शन में भाजयुमो मुंबई के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबादेवी में रोबोटिक पार्किंग पर रोक के बावजूद BMC ने 58 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबादेवी इलाके में प्रस्तावित रोबोटिक...

नेवी नगर में नौसेना जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत से सनसनी; पुलिस जांच में जुटी।

मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय स्वतंत्रता दिवस के दिन...

स्वतंत्रता दिवस पर लोकमान्य तिलक हाई स्कूल में ‘नशामुक्त परिसर’ का संकल्प।

मुंबई वार्ता / हरिश्चंद्र पाठक चेंबूर के तिलक नगर स्थित...