मुंबई वार्ता संवाददाता

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बक्शा स्थित निशुल्क दिव्यांग विद्यालय हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में ध्वजारोहण एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता अशोक कुमार सैनी उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि अशोक कुमार सैनी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए।


विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार माली एवं विद्यालय स्टाफ ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण, बैज अलंकरण और तिरंगे के दुपट्टे से स्वागत किया। इस दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
■ दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मुख्य अतिथि अशोक कुमार सैनी ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में डॉ. बृजेश कनौजिया, डॉ. एसपी यादव, डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. एलके विश्वकर्मा, डॉ. शुभम श्रीवास्तव, मुरली फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष अमित कुमार पांडे, सुजीत अग्रहरि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा मुरली फाउंडेशन के सचिव अजय सिंह, युवा समाजसेवी आदित्य तिवारी, संदीप सेठ, संजय जायसवाल, नित्यानंद पांडे, इंजीनियर अब्दुल्ला, जितेंद्र मिश्रा, शिवेंद्र पाठक, विद्यालय की प्रिंसिपल बेबी कुशवाहा, संजय मौर्य, सपना मौर्या, संदीप यादव, प्रदीप यादव, अमित श्रीवास्तव, राम अवतार माली, नीरज यादव, शिव पूजन माली, मनोज कुमार माली, प्रमोद दुबे, मंजू प्रजापति, वंदना, नंदिनी विश्वकर्मा, शिवम सैनी, शुभम सैनी, सौरभ सैनी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रमोद कुमार सैनी और धवल सिंह ओम के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना के साथ दिव्यांग बच्चों के प्रति सम्मान, प्रोत्साहन और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।


