मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुंबई प्रवास के दौरान अंधेरी पूर्व में भाजपा नेता हुसेन पठाण के आवास पर उत्तर प्रदेश मूल के लोगों और अल्पसंख्यक समाज के नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं और नीतियों पर चर्चा की।


मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अल्पसंख्यक समाज का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया और उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए काम कर रही हैं।


उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अल्पसंख्यक समाज के लोगों से संवाद के दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
■ समाज को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास: वसीम खान
कार्यक्रम में मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को मजबूत करने तथा उनके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया।
■ हुसेन पठाण ने किया मंत्री का स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा नेता हुसेन पठाण ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी का स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मूल के लोगों के साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मस्जिद अध्यक्ष एहतेशाम कुरेशी, गणेश उत्सव मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पंडित जगदीश पांडे, समतावादी प्रतिष्ठान ट्रस्ट अध्यक्ष हाजी असलम शेख, डॉ. दिलीप तिवारी, अंजुमन इत्तेहाद ट्रस्ट अध्यक्ष नूर सैयद, भाजपा मंडल अध्यक्ष राखी गुप्ता, राहुल यादव, मंजु गुप्ता, संजय चौरसिया, अमर यादव, विनोद गुप्ता, अविनाश पांडे, विपुल गुप्ता, अमजद खान, याशिन शेख, मोहम्मद अफजल, शाहनवाज, इरशाद अंसारी, नौशाद अंसारी, इमरान अंसारी, निशार अंसारी, आलम अंसारी, अब्बास पठाण, उस्मान पठाण, उमर पठाण, हाकीम शेख, अली शेख, सोमनाथ राक्षे और संजय खारवा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।


