विश्वास में सौंपे 1.20 करोड़ रुपये की हेराफेरी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार; 1.16 करोड़ बरामद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पायधुनी पुलिस ने नौकरी के दौरान विश्वास में सौंपे गए 1.20 करोड़ रुपये की नकद रकम की हेराफेरी के मामले में एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 करोड़ 16 लाख 40 हजार रुपये की रकम बरामद की है। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को आरोपी पीर सिंह देवड़ा के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उनकी दूसरी ऑफिस से 1.20 करोड़ रुपये नकद लाने के लिए आरोपी को दो बैग सौंपे गए थे। आरोपी ने रास्ते में कथित तौर पर नकदी वाले बैग बदल दिए और उनमें कागज के बंडल भरकर शिकायतकर्ताओं को दे दिए। इसके बाद रकम लेकर फरार हो गया।मामले में पायधुनी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 692/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में पता चला कि आरोपी युवराज सिंह वसंत सिंह देवड़ा (24), निवासी मामावली, तहसील एवं जिला सिरोही, राजस्थान ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने लगातार जांच करते हुए 14 अगस्त 2026 को आरोपी के मूल गांव राजस्थान में दबिश देकर युवराज सिंह देवड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बरामद रकम की जांच करने पर कुल 1,16,40,000 रुपये नकद बरामद हुए। यह रकम कथित तौर पर शिकायतकर्ताओं से हड़पी गई 1.20 करोड़ रुपये की रकम में से है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में दूसरे आरोपी पीर सिंह वसंत सिंह देवड़ा (30) की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी जांच तेज कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त(लॉ एंड ऑर्डर) मनोजकुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त रागसुधा आर. (दक्षिण परिमंडल-2) तथा सहायक पुलिस आयुक्त रुचिका बुवा (पायधुनी विभाग) के मार्गदर्शन में की गई।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुंखे, पुलिस निरीक्षक (अपराध) अजय कदम तथा जांच अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

MMRDA इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षा में घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

पहले की सरकारों ने अल्पसंख्यक समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा: मंत्री दानिश आजाद अंसारी।

मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण...