मुंबई में 10.010 किलो चरस जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

Date:

■ बांद्रा टर्मिनस के पास पुलिस की कार्रवाई; जब्त चरस की कीमत करीब 10.01 करोड़ रुपये

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की वर्ली यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बांद्रा टर्मिनस के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 किलो 10 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ 1 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, एंटी-नारकोटिक्स सेल, वर्ली यूनिट की टीम मुंबई शहर में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, आपूर्ति और भंडारण करने वालों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान बांद्रा टर्मिनस के पास बांद्रा पूर्व इलाके में एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 10 किलो 10 ग्राम वजन का चरस बरामद किया गया। पुलिस ने इस मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की आगे जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह चरस कहां से आई तथा इसे मुंबई में किसे पहुंचाया जाना था।

यह कार्रवाई मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस उपायुक्त (एंटी-नारकोटिक्स सेल) पौर्णिमा चौगुले-श्रीगांव तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

वर्ली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष साळुंखे, सहायक पुलिस निरीक्षक किरण वाघ तथा उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चरस की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

MMRDA के स्पष्टीकरण से संदेह दूर नहीं, सवाल और गंभीर हुए: धनंजय शिंदे।

■ परीक्षा प्रक्रिया का डेटा सार्वजनिक कर हाईकोर्ट की...

शरद पवार के NDA में शामिल होने का दावा, सुप्रिया सुले और DMK को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा !

मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय राजनीतिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रवादी...