मुंबई में खुर्शीद का है एमडी ड्रग्स व्यापार का सबसे बड़ा नेटवर्क।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस की ओर से ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने के बीच दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके से कथित तौर पर एमडी ड्रग्स के बड़े नेटवर्क के संचालित होने का गंभीर दावा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित डोंगरी से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में एमडी ड्रग्स की सप्लाई का कारोबार बड़े पैमाने पर सक्रिय है।


ज्ञात हो कि कुछ समय पहले तक डोंगरी इलाके में आरिफ भुजवाला नामक कथित ड्रग्स कारोबारी सक्रिय था। उसके जेल जाने के बाद अब उसके रिश्तेदार खुर्शीद द्वारा कथित तौर पर इस कारोबार को संभालने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप लगाया गया है कि खुर्शीद गोवा में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्रियां संचालित कर रहा है और वहां से बड़े पैमाने पर ड्रग्स की मुंबई तथा आसपास के इलाकों में सप्लाई की जा रही है।


■ पुलिसकर्मियों से सांठगांठ का भी आरोप


खुर्शीद के कथित ड्रग्स नेटवर्क को लेकर कई गंभीर तथ्य सामने आ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ पुलिसकर्मियों और कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों की मदद से यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ड्रग्स कारोबार से संबंधित गतिविधियों की पुलिस तक सूचना पहुंचाने वाले कुछ कथित मुखबिरों को भी नेटवर्क की ओर से पैसे दिए जाते हैं, ताकि कारोबार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी बाहर न जा सके।

■ आरिफ के बाद खुर्शीद पर कारोबार संभालने का आरोप


सूत्रों के मुताबिक, आरिफ भुजवाला के जेल जाने के बाद खुर्शीद ने कथित तौर पर उसके नेटवर्क को नए तरीके से संचालित करना शुरू किया। ड्रग्स की सप्लाई के लिए अलग-अलग लोगों और माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा मुंबई के अलावा आसपास के क्षेत्रों तक नेटवर्क का विस्तार किया गया है।


सबसे गंभीर बात यह है कि खुर्शीद कथित तौर पर गोवा में ड्रग्स निर्माण की गतिविधियां चला रहा है। सूत्रों का दावा है कि ऐसी तीन फैक्ट्रियां सक्रिय हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है।

■ पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल


एक तरफ मुंबई पुलिस और राज्य सरकार ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ डोंगरी जैसे घनी आबादी वाले इलाके से कथित तौर पर ड्रग्स नेटवर्क सक्रिय होने की खबर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।


यदि खुर्शीद के खिलाफ लगाए जा रहे आरोप सही हैं, तो यह जांच का गंभीर विषय है कि इतने बड़े नेटवर्क का संचालन लंबे समय तक कैसे होता रहा और संबंधित एजेंसियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी ?


मुंबई वार्ता द्वारा सामने लाए गए इन आरोपों के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ाती हैं और खुर्शीद के खिलाफ क्या कार्रवाई करती हैं ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BEST के 22 बस डिपो का PPP मॉडल पर होगा पुनर्विकास, BMC महासभा में प्रस्ताव बहुमत से मंजूर।

मुंबई वार्ता संवाददाता आर्थिक संकट से जूझ रहे बृहन्मुंबई...

राज्य में FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा-पान मसाला मामले में 10 गिरफ्तार; 1.07 करोड़ रुपये का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला...