आरे कॉलोनी में पानी की टंकी में डूबने से दो नाबालिग छात्रों की मौत।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी में पानी की टंकी में डूबने से दो नाबालिग छात्रों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा गौतम नगर, मॉडर्न बेकरी जंक्शन के पास स्थित एक गौशाला में शुक्रवार को हुआ। दोनों बच्चे पानी की टंकी में तैरने के लिए उतरे थे, इसी दौरान वे डूब गए।


बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) को शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को सुबह 11:55 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं।
बीएमसी फायर ब्रिगेड के जवानों ने दोनों बच्चों को पानी की टंकी से बाहर निकाला और तत्काल ट्रॉमा केयर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के संबंधित एएमओ से दोपहर करीब 1:48 बजे मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों को अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।


मृतकों की पहचान जैब पटेल (15) और नखीब पटेल (13) के रूप में हुई है। जैब कक्षा 10वीं में, जबकि नखीब कक्षा 9वीं में पढ़ता था।
स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती धुमाल से दोपहर 3:34 बजे मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र जोगेश्वरी गुफा इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते थे। हादसे के दिन दोनों छात्र स्कूल में अनुपस्थित थे।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे गौशाला परिसर में मौजूद पानी की टंकी में तैरने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दोनों डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक दोनों की हालत बेहद गंभीर थी।


पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दोनों नाबालिग पानी की टंकी तक कैसे पहुंचे और वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आदित्य ठाकरे का ‘दिमागी नक्सलियों’ से संवाद बढ़ा है क्या? गणेशोत्सव के मुद्दे पर आशिष शेलार का सीधा सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता गणेशमूर्ति बनाने से लेकर विसर्जन, गणेशोत्सव...