गणेशोत्सव में DJ, लाउडस्पीकर और पटाखों के नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई, CM फडणवीस के पुलिस को सख्त निर्देश।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र में आगामी गणेशोत्सव को उत्साह के साथ-साथ अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेशोत्सव के दौरान DJ, लाउडस्पीकर और पटाखों के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।


गणेशोत्सव की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों को लेकर सह्याद्री अतिथिगृह में हुई बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रशासन, पुलिस और गणेश मंडलों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव राज्य का उत्सव है और इसकी परंपरा, पवित्रता तथा अनुशासन बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ मंडलों और नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

■ DJ और लाउडस्पीकर पर पुलिस की नजर


मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया कि फटाखों, DJ और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल में नियमों का उल्लंघन करने वाले मंडलों या लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुणे में आयोजित बैठक के दौरान भी उन्होंने DJ और तेज आवाज को लेकर हंगामा करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए थे।


पुणे पुलिस ने भी गणेशोत्सव 2026 के लिए स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य होगा। रात 10 बजे के बाद तेज आवाज, DJ अथवा निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वाले कार्यक्रमों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


■ गणेश मंडलों की लंबित अनुमति जल्द देने के निर्देश


मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रशासन को गणेश मंडलों की अनुमति से जुड़े लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने गणेश मंडलों की अधिकांश अनुमतियां नियमित प्रकृति की हैं, इसलिए प्रशासन को सक्रियता दिखाते हुए इन्हें जल्द मंजूरी देनी चाहिए। साथ ही मंडलों की अन्य समस्याओं का भी तत्काल समाधान करने को कहा गया है।

■ विसर्जन और आगमन मार्गों पर विशेष ध्यान


फडणवीस ने महानगरपालिका और संबंधित प्रशासन को गणेश प्रतिमाओं के आगमन और विसर्जन मार्गों को सुचारु रखने के निर्देश दिए। इन मार्गों पर गड्ढे न रहें और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया है।


■ प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता पर भी जोर


गणेश मंडलों द्वारा वितरित किए जाने वाले प्रसाद को लेकर भी मुख्यमंत्री ने विशेष सावधानी बरतने को कहा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

■ अफवाहों से सावधान रहने की अपील


उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गणेश मंडलों और कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित प्रशासन को देने को कहा गया है। बड़ी गणेश प्रतिमाओं की आवाजाही के दौरान उनकी संरचना, नट-बोल्ट, वेल्डिंग और अन्य जोड़ सुरक्षित होने की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


सरकार का कहना है कि गणेशोत्सव उत्साह, शांति, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव के माहौल में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस, महानगरपालिका, प्रशासन और गणेश मंडलों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

त्योहारों से पहले मुंबईकरों को महंगाई का झटका, दूध के दाम बढ़े; जानिए नई कीमतें।

मुंबई वार्ता संवाददाता त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले...

शासकीय तंत्रनिकेतन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP का आंदोलन, 4-5 महीने से समस्याएं लंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता शासकीय तंत्रनिकेतन, मुंबई में विद्यार्थियों...

260 करोड़ की लागत से बना पुल अब तोड़ा जाएगा, MMRDA के कामकाज पर उठे सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA)...