मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक

श्रावण मास के पावन अवसर पर अंधेरी पूर्व के पंप हाउस क्षेत्र में जानी-मानी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अजय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी के आवास पर संपन्न हुआ।


रुद्राभिषेक के दौरान अजय तिवारी और उनकी पत्नी बीनू तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर संकल्प लिया और भगवान शिव का अभिषेक किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत के जाने-माने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा, अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुरजी भाई पटेल, महाराष्ट्र के चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पूर्व प्रभाग समिति अध्यक्ष प्रकाश भाऊ मुसले, युवा नेता अमोल कीर्तिकर, वार्ड 79 की नगरसेविका मधु जुवाटकर, राज भाई त्रिवेदी, हाईवे मेडिकल के संचालक डॉ. हेमंत दूगड़, ‘सुर्खिया समाज’ के संपादक संजय दुबे, प्रशांत उपाध्याय, नरेंद्र शुक्ला, गोलू पांडे, प्रियंका मुंगेकर, मनीषा यादव, गोविंद सराफ, राजकुमार तोषनीवाल, राजाराम छापरवाल, डॉ. श्रीकांत बडवे और पत्रकार विजय यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, रुद्राभिषेक में करीब 300 लोगों ने हिस्सा लिया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा।
अजय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रावण मास की धार्मिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।


