मुंबई वार्ता संवाददाता

कुर्ला पश्चिम में एलबीएस रोड स्थित शीतल तालाब के पास मंगलवार रात गणेश प्रतिमा ले जाते समय अचानक पलट गई। यह प्रतिमा धारावी के एक गणेश मंडल की थी और इसे विद्याविहार से धारावी ले जाया जा रहा था।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, शीतल तालाब के पास प्रतिमा के पलटने की घटना हुई। इसके बाद संबंधित गणेश मंडल के प्रतिनिधियों ने प्रतिमा को शीतल तालाब में ही विसर्जित कर दिया।


इस घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं। घायलों की पहचान संतोष जायसवाल (28) और रोहित जायसवाल (25) के रूप में हुई है। संतोष जायसवाल को कुर्ला भाभा अस्पताल, जबकि रोहित जायसवाल को हबीब अस्पताल ले जाया गया। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


