दुष्कालग्रस्त किसानों को हेक्टेयर 50 हजार रुपये और सरसकट कर्जमाफी दें, वरना मंत्रियों को राज्य में घूमने नहीं देंगे: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सूखे जैसी गंभीर स्थिति को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने महायुति सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में तत्काल सूखा घोषित करने, किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने और सरसकट कर्जमाफी की मांग की है। सपकाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों को तत्काल राहत नहीं दी तो कांग्रेस मंत्रियों को राज्य में घूमने नहीं देगी।


सपकाल ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में करीब डेढ़ महीने से बारिश नहीं हुई है और खेतों में खड़ी फसलें सूखकर बर्बाद हो रही हैं। उनके मुताबिक, मंत्रिमंडल की बैठक में सूखे की स्थिति पर केवल चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पालकमंत्री भी संकटग्रस्त किसानों तक नहीं पहुंच रहे हैं और सरकार समय निकालने की कोशिश कर रही है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को तत्काल सूखा घोषित कर किसानों के बैंक खातों में प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये जमा करने चाहिए। साथ ही किसानों को सरसकट कर्जमाफी देकर उन्हें संकट से बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहरे से पहले किसानों को पर्याप्त आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। सपकाळ ने कृत्रिम बारिश का प्रयोग करने की भी मांग की।


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुंभमेले में सीसीटीवी लगाने के लिए 350 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है, लेकिन संकट में फंसे किसानों को आर्थिक सहायता देने में टालमटोल कर रही है। सपकाल ने कहा कि किसानों और आम जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है और सरकार को अब और समय गंवाए बिना निर्णय लेना चाहिए।


■ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीये जलाने के मुद्दे पर भी निशाना


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान को लेकर भी सपकाळ ने आलोचना की। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, महंगाई और आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश की जनता संकटों का सामना कर रही है, ऐसे समय में जन्मदिन मनाना उचित नहीं है।
सपकाळ ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी पहले लोगों से सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा से बचने, तेल की कम खपत करने और बचत करने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में जन्मदिन पर तेल के दीये जलाने का आह्वान करना विरोधाभासी है। उन्होंने इसे लेकर प्रधानमंत्री पर तीखी टिप्पणी की।

■ एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप


चुनाव आयोग को लेकर भी सपकाल ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी का हस्तक बन गया है और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के माध्यम से लोगों का मतदान का अधिकार छीने जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए बड़ा संकट बताया।


सपकाल ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर का विरोध करती है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का कामकाज देश को अराजकता की ओर ले जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और चुनाव व्यवस्था से जुड़े इन मुद्दों पर कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई की झोपड़पट्टियों में अवैध निर्माण पर 1 अक्टूबर से विशेष अभियान, 14 फीट या उससे ऊंची झोपड़ियों पर होगी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन की ओर...

दि मालाड सहकारी बैंक को सर्वोत्कृष्ट बैंक पुरस्कार 2026 में द्वितीय स्थान।

मुंबई वार्ता संवाददाता दि महाराष्ट्र अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन...