दि मालाड सहकारी बैंक को सर्वोत्कृष्ट बैंक पुरस्कार 2026 में द्वितीय स्थान।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दि महाराष्ट्र अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन लिमिटेड, मुंबई की ओर से प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित सर्वोत्कृष्ट बैंक पुरस्कार 2026 में दि मालाड सहकारी बैंक लिमिटेड, मुंबई को 501 करोड़ रुपये से 1000 करोड़ रुपये जमा वर्ग में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।


बैंक ने वित्तीय वर्ष के दौरान उल्लेखनीय वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक के कुल कारोबार में 20.58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि बैंक ने 5.49 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को 10 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की है।


बैंक की वित्तीय स्थिति का एक महत्वपूर्ण पक्ष यह भी है कि उसका गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) पिछले तीन वर्षों से शून्य प्रतिशत बना हुआ है। वहीं, बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) 20.02 प्रतिशत है, जो निर्धारित 12 प्रतिशत के मानक से काफी अधिक है।


बैंक प्रबंधन के अनुसार, आने वाले समय में बैंक के विस्तार की भी योजना है। इसके तहत मीरा रोड और विरार/वसई में दो नई शाखाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है। नई शाखाओं के माध्यम से इन क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।


बैंक प्रबंधन ने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बैंक के सभी भागधारकों, ग्राहकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और संचालक मंडल को समर्पित है। बैंक की इस उपलब्धि पर सभी संबंधितों को बधाई दी गई और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।


दि मालाड सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन विनोद मिश्रा ने इस उपलब्धि पर बैंक से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई की झोपड़पट्टियों में अवैध निर्माण पर 1 अक्टूबर से विशेष अभियान, 14 फीट या उससे ऊंची झोपड़ियों पर होगी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन की ओर...