मुंबई वार्ता संवाददाता

एम पूर्व और एम पश्चिम विभाग में पानी की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से तुर्भे निम्नस्तरीय जलाशय से तुर्भे उच्चस्तरीय जलाशय के बीच बने जलबोगदे को कार्यान्वित करने का काम किया जाएगा। यह काम मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से बुधवार, 30 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे तक कुल 24 घंटे चलेगा।


इस काम के चलते एम पूर्व और एम पश्चिम विभाग के कई इलाकों में 29 सितंबर सुबह 10 बजे से 30 सितंबर सुबह 10 बजे तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा काम पूरा होने के बाद अगले सात दिनों तक संबंधित क्षेत्रों में पानी कम दबाव से मिलने की संभावना है।


बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकता के अनुसार पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें, पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और इस कार्य में महानगरपालिका का सहयोग करें।
■ एम पूर्व विभाग के प्रभावित क्षेत्र
एम पूर्व विभाग में लल्लूभाई संकुल, कमला रमणनगर, रमण मामा नगर, शिवाजीनगर, लोटस वसाहत, गौतमनगर, गायकवाड़ नगर, अयोध्या नगर, वाशीनाका, मानखुर्द, बेंगणवाड़ी, भारत नगर, म्हाडा इमारत, चिता कैंप, साठेनगर, जाकिर हुसैन नगर, देवनार गांव, देवनार वसाहत, नवीन भारत नगर, हशू आडवाणी नगर और नटवर पारेख संकुल शामिल हैं।
इसके अलावा सह्याद्री नगर, बढ़वली गांव, बीएआरसी वसाहत, डंपिंग सप्लाई, रफीक नगर, मंडाला गांव, नवीन मंडाला, पद्मानगर, विष्णुनगर, एल.यू. गडकरी मार्ग, आर.एन.ए. पार्क, कुकरेजा इमारत, महाराष्ट्र नगर, म्हाडा इमारत और इंडियन ऑयल नगर में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। बी.डी. पाटील मार्ग स्थित रिफाइनरी विभाग भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है।
■ एम पश्चिम विभाग में भी कई इलाके प्रभावित
एम पश्चिम विभाग में मैत्री पार्क, घाटला, चेंबूर गांवठाण, सुभाष नगर, सुमन नगर, चिखलवाड़ी, आंबेडकर नगर, वामनवाड़ी, आनंद नगर, लालडोंगर, सिद्धार्थ वसाहत, स्वस्तिक पार्क, पोस्टल वसाहत, डब्ल्यू.टी. पाटील मार्ग, मुक्ति नगर, काशीनाथ पाटील वाड़ी, संतोष नगर, केळकर वाड़ी, डायमंड उद्यान, सेंट्रल एवेन्यू मार्ग, एन.बी. पाटील मार्ग, जनार्दन पाटील मार्ग और घाटला गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
एन.जी. आचार्य मार्ग, सुभाष नगर, सेंट एंथोनी रोड, चंद्रोदय सोसायटी, स.गो. बर्वे मार्ग, चरई गांव और बोरला सोसायटी भी प्रभावित क्षेत्रों में हैं। एम.एस. इमारतें 1 से 32, चेंबूर कैंप, सिंधी कैंप, विजय विहार, सुमन नगर, भक्ति भवन, चिखलवाड़ी, समर्थ नगर, बसंत पार्क, सी.जी. गिडवाणी मार्ग, गांधी बाजार, जनता मार्केट, इंदिरा नगर, नवजीवन सोसायटी और गोल्फ क्लब में भी पानी की आपूर्ति पर असर पड़ेगा।
रामटेकड़ी, तोलाराम टॉवर, चेंबूर वसाहत, कोकण नगर, गणेश नगर, विजय नगर, अशोक नगर, अण्णाभाऊ साठे मार्ग, सिंधी सोसायटी, जिलाधिकारी वसाहत, मारवली चर्च और आर.सी. मार्ग भी इस सूची में शामिल हैं।
माहुल गांव, आंबापाड़ा गांव, म्हैसूर वसाहत, वाशी गांव, डी.बी. रियलिटी इमारत, वाडवली, शरद नगर, लक्ष्मी नगर, जनता नगर, वाशीनाका, जिजामाता नगर, जय हिंद नगर, फारूक गली, पटेल नगर, बीपीसीएल, माझगांव डॉक, टाटा पावर, एजिस लिमिटेड और बीपीटी क्षेत्र में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।
इसके अलावा भक्ति पार्क की सभी इमारतें, एमएमआरडीए इमारत, तिलक नगर, ठक्करबाप्पा वसाहत, पेस्टम सागर, सहकार नगर, वत्सलाताई नाईक नगर, श्रमजीवी नगर और शेल वसाहत में भी पानी कम दबाव से मिलने की संभावना है।
पी.एल. लोखंडे मार्ग, एकता मित्रमंडल, मालेकर वाड़ी, पी.वाई. थोरात मार्ग, रमाबाई वसाहत, अमीर बाग, जनता नगर, मोतीलाल रहिवासी संघ, कादरिया नगर, महात्मा फुले नगर, अजंता वसाहत, सहदीप वसाहत, मुकुंद नगर, पंजाबी चाळ, नागेवाड़ी और छेड़ा नगर भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं।
बीएमसी के अनुसार, जलबोगदे को कार्यान्वित करने का यह काम एम पूर्व और एम पश्चिम विभाग में पानी की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में किया जा रहा है।


