फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत ज्योतिरादित्य इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जेडी शिक्षा ग्राम के अंतर्गत संचालित ज्योतिरादित्य इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कोहंडौर में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज परिसर से शुरू हुई यह रैली कोहंडौर नगर पंचायत क्षेत्र से होकर गुजरी। इसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से लोगों को दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल और फार्मेसी क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के प्रति जागरूक किया।


रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ऊंचे स्वर में “नकली दवाओं पर अंकुश” और “फार्मेसी प्रोफेशन का स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान” जैसे संदेशों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने समाज में दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और उनके उचित उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।


संस्थान के अध्यक्ष एवं उद्योगपति दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से समाज को स्वास्थ्य और दवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।


रैली में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. हृदय शंकर चौरसिया, डॉ. कुलदीप शुक्ला, चंद्रशेखर त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश पांडेय, आकाश सिंह, डाली शुक्ला, अनुराग यादव सहित अन्य शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। सभी ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


जेडी शिक्षा ग्राम शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वांचल में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। संस्थान में एक ही परिसर में विभिन्न संकायों के हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत आयोजित इस जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को दवाओं के प्रति सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोरेगांव की हार्मनी रेजिडेंसी में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव पश्चिम के न्यू लिंक...