मुंबई वार्ता संवाददाता

श्री बालासाहेब भवन, मुंबई में शिवसेना उत्तर भारतीय संघटना की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के साथ उत्तर भारतीय समाज के बीच संगठन को और मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।


बैठक के दौरान शिवसेना के मुख्यनेता एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार सक्रिय पदाधिकारी प्रदीप दुबे को ईशान्य मुंबई जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।


इस अवसर पर दिनेश शर्मा ने प्रदीप दुबे को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और अब तक किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें दी गई नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदीप दुबे जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम करेंगे।
नियुक्ति पत्र शिवसेना उत्तर भारतीय संघटना महाराष्ट्र अध्यक्ष गुलाब चंद दुबे और कार्याध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रशांत पलांडे, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, अनिल शुक्ला, संतोष पाठक, रमेश गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदीप दुबे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रदीप दुबे की नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ईशान्य मुंबई में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा उत्तर भारतीय समाज के बीच संगठन का संपर्क और मजबूत होगा।


