दशहरा -दिवाली और छठ पूजा पर मध्य रेलवे चलाएगा 418 विशेष ट्रेनें, मुंबई से देशभर के प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त सेवाएं

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों को अपने गृह नगर जाने में सुविधा देने के लिए मध्य रेलवे ने 418 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोवा और अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी।


इन विशेष ट्रेनों में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), पुणे, हडपसर और नागपुर से चलने वाली सेवाएं शामिल हैं। मुंबई से गोरखपुर, बनारस, मऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, नागपुर, लातूर, कोल्हापुर, मडगांव और अन्य शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

■ मुंबई-गोरखपुर के बीच 64 विशेष सेवाएं
सीएसएमटी-मुंबई और गोरखपुर के बीच 64 दैनिक विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01079 सीएसएमटी से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक रोजाना रात 10.30 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01080 गोरखपुर से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक रोजाना दोपहर 2.30 बजे चलेगी। इन ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

■ चेन्नई और बेंगलुरु के लिए भी विशेष ट्रेनें


सीएसएमटी-चेन्नई बीच के बीच 12 साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। यह सेवा 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार मुंबई से चलेगी। वहीं सीएसएमटी और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच 14 साप्ताहिक एसी विशेष सेवाएं 10 अक्टूबर से 21 नवंबर तक संचालित होंगी।
मुंबई-लातूर के बीच 26 द्वि-साप्ताहिक, जबकि सीएसएमटी-नागपुर के बीच 12 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष सेवाएं चलेंगी। सीएसएमटी-कोल्हापुर मार्ग पर भी 15 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच 12 साप्ताहिक विशेष सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।


उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए एलटीटी-मऊ और एलटीटी-बनारस के बीच 24-24 द्वि-साप्ताहिक सेवाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा हडपसर-गोरखपुर के बीच 64 दैनिक विशेष सेवाएं चलेंगी।


मध्य रेलवे की ओर से पुणे-न्यू अमरावती, हडपसर-गाजीपुर सिटी, नागपुर-हडपसर, एलटीटी-मडगांव और एलटीटी-तिरुवनंतपुरम उत्तर जैसे मार्गों पर भी अतिरिक्त विशेष सेवाओं की व्यवस्था की गई है। कोल्हापुर-कलाबुरगी मार्ग पर भी 64 विशेष सेवाएं चलेंगी।

■ 27 और 28 सितंबर से शुरू होगा आरक्षण


रेलवे के अनुसार, अलग-अलग विशेष ट्रेनों के लिए आरक्षण की तारीख अलग है। कई ट्रेनों का आरक्षण 27 सितंबर 2026 से और शेष ट्रेनों का आरक्षण 28 सितंबर 2026 से शुरू होगा। यात्री कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे। अनारक्षित डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्री यूटीएस तथा रेलवन ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।
मध्य रेलवे का यह विशेष ट्रेन संचालन त्योहारों के दौरान मुंबई और अन्य शहरों से अपने गृह नगर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

हिंदी भाषा संवाद ही नहीं, राष्ट्रीय एकता का सूत्र है : डॉ. दामोदर खड़से।

मुंबई वार्ता संवाददाता हिंदी पखवाड़े के अवसर पर सांस्कृतिक...

अनंत चतुर्दशी पर मुंबई में 36,240 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, पूरे उत्सव में 1.99 लाख प्रतिमाएं विसर्जित।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के व्यापक...