मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई के अध्यक्ष एवं विधायक अमित भास्कर साटम की माताजी श्रीमती शीतल भास्कर साटम का 11 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। उनका जन्म 28 जनवरी 1946 को हुआ था। उनके निधन से साटम परिवार में शोक का माहौल है।


दिवंगत शीतल भास्कर साटम, श्री भास्कर जे. साटम की पत्नी तथा अमित भास्कर साटम और पूजा अमेय साने की माता थीं। वह श्वेता अमित साटम और अमेय भालचंद्र साने की सास तथा महीका अमित साटम और अमायरा अमेय साने की दादी थीं।परिवार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दिवंगत शीतल भास्कर साटम की स्मृति में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे से 7 बजे तक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। यह सभा जुहू स्थित विद्यानीधि मार्ग पर विद्यानीधि कैंपस के वलेचा हॉल में होगी।


परिवार ने इस कठिन समय में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल होने की अपील की है।परिवार की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि शीतल भास्कर साटम की प्रेमपूर्ण स्मृतियां हमेशा उनके दिलों में जीवित रहेंगी।


