सेवानिवृत्त अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में अवसर देने का निर्णय सराहनीय: बाबूभाई भवानजी।

Date:

■ महाराष्ट्र के 2,839 अग्निवीरों के भविष्य को मिलेगी नई दिशा, सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण और आयु सीमा में चार वर्ष की छूट का दावा

मुंबई वार्ता संवाददाता

महायुति–शिवसेना गुजराती सेल के नेता, मुंबई के पूर्व उपमहापौर एवं उद्यमी बाबूभाई भवानजी ने सेवानिवृत्त अग्निवीरों को महाराष्ट्र सरकार की विभिन्न सेवाओं में अवसर देने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। इससे देश की सेवा करने वाले अग्निवीरों को सम्मानजनक रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बाबूभाई भवानजी ने कहा कि महाराष्ट्र के 2,839 युवा अग्निवीर के रूप में देश की सेवा करने के बाद लौट रहे हैं। उनके भविष्य और रोजगार को लेकर युवाओं के साथ-साथ उनके परिवार भी चिंतित थे। ऐसे समय में राज्य सरकार का यह फैसला इन युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण समय समर्पित करने वाले इन जवानों को राज्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी देशसेवा का सम्मान है।

भवानजी के अनुसार, अग्निवीरों को सेना में भर्ती होने के दौरान ही कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे में महाराष्ट्र लौटने के बाद पुलिस भर्ती के लिए उन्हें दोबारा प्रतियोगी परीक्षा देने से छूट देने का निर्णय महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके इन युवाओं को नए पुलिस प्रशिक्षण से भी पूर्ण छूट देने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर महाराष्ट्र पुलिस, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ), वन विभाग में वनरक्षक, तटरक्षक और अग्निशमन दल जैसी सेवाओं में शामिल होकर राज्य की सुरक्षा और जनसेवा में योगदान दे सकेंगे।बाबूभाई भवानजी ने दावा किया कि इन युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण तथा निर्धारित आयु सीमा में चार वर्ष की छूट को मंजूरी दी गई है। उनके मुताबिक, इन प्रावधानों से सैन्य सेवा पूरी करने वाले युवाओं को सरकारी सेवाओं में भर्ती के अवसर मिल सकते हैं और वे अपने अनुभव तथा अनुशासन का उपयोग राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष समर्पित करने वाले अग्निवीरों को सेवा के बाद सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सकारात्मक पहल है। इससे न केवल युवाओं को आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने में मदद मिल सकती है, बल्कि उनके परिवारों के भविष्य को भी नई दिशा मिलने की संभावना है।

भवानजी ने महाराष्ट्र सरकार के इस कदम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान करने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय के दूरगामी सामाजिक प्रभाव हो सकते हैं। इससे युवाओं में रोजगार को लेकर विश्वास बढ़ेगा और सैन्य सेवा से लौटने वाले जवानों के अनुभव का लाभ राज्य को मिलेगा।उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार की इस पहल से हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा और अग्निवीरों को देशसेवा के बाद भी समाज तथा राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

10 अक्टूबर को रची गई थी कॉकरोच जनता पार्टी के नेता की हत्या की साजिश !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता हिन्दुस्थान के पूर्व जासूस ने डार्क...