घाटकोपर के अम्बे माता मंदिर में 300 कन्याओं ने की मां अम्बे की आरती

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

घाटकोपर पश्चिम के गोलीबार स्थित पटेल समाज अम्बे माता मंदिर में श्री सार्वजनिक नवरात्रि मित्र मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रोत्सव के अंतर्गत कन्या आरती का भक्तिमय आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली और हितेश विजय शेट्टी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस पावन अवसर पर लगभग 300 कन्याओं ने मां अम्बे की आरती में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के बीच संपन्न इस आयोजन में कन्याओं के सम्मान और नारी शक्ति के महत्व का संदेश दिया गया।

मंडल की ओर से उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लेकर मां अम्बे के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई क्राइम ब्रांच की ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ रुपये की 2 किलो हेरोइन जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई क्राइम ब्रांच (गुन्हे शाखा) ने...

मुंबई के कुर्ला में कोहिनूर एचडीआईएल इमारत में आग, धुएं से 9 लोग घायल; राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल...

मुंबई के भुलाभाई देसाई रोड पर अमर संस स्टोर में लगी आग, दमकल ने घोषित किया लेवल-1 फायर कॉल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में भुलाभाई...