मुंबई में पहली बार होगा भव्य पुस्तक महोत्सव, 24 से 29 नवंबर तक कालीना विश्वविद्यालय परिसर में सजेगा ‘मुंबई बुक फेस्टिवल 2026’

Date:

■ ’शिक्षा मंत्रालय, एनबीटी इंडिया, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई विश्वविद्यालय और बीएमसी के सहयोग से होगा आयोजन।

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में पहली बार ‘मुंबई बुक फेस्टिवल 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। पुस्तक प्रेमियों, लेखकों, प्रकाशकों, शिक्षाविदों और साहित्य से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला यह छह दिवसीय पुस्तक महोत्सव 24 से 29 नवंबर 2026 तक मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना परिसर में आयोजित किया जाएगा।इस महोत्सव का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) इंडिया, महाराष्ट्र शासन, मुंबई विश्वविद्यालय और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सहयोग से किया जा रहा है।

मुंबई बुक फेस्टिवल का मुख्य आयोजन 24 से 29 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसके लिए मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना स्थित आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है।इससे पहले मुंबई बुक फेस्टिवल के माध्यम से साहित्य, पुस्तकों और ज्ञान की दुनिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने की तैयारी है।

आयोजकों ने पुस्तक प्रेमियों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों और नागरिकों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

■ वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी

मुंबई बुक फेस्टिवल 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mumbaibookfestival.com पर संपर्क किया जा सकता है।

मुंबई में पहली बार आयोजित होने जा रहा यह पुस्तक महोत्सव शहर के साहित्यिक और शैक्षणिक आयोजनों में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपीए कर्मचारियों को 57 हजार और एजिल के कर्मचारियों को 18 हजार रुपये बोनस मंजूर।

■ अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के प्रयासों को...

दिवाली से पहले पतंजलि के 2,279 लीटर गाय के घी पर FDA का छापा, मिलावट के संदेह में 20.20 लाख रुपये का माल जब्त।

■ छत्रपति संभाजीनगर में पतंजलि आयुर्वेद के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर...