ठाणे की आवासीय सोसायटी में भीषण आग, चार लोग घायल; फ्लैट में फंसे दो निवासियों को सुरक्षित बचाया गया।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

ठाणे पश्चिम के घोड़बंदर रोड स्थित एक आवासीय सोसायटी में रविवार, 8 नवंबर की आधी रात को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि आग के दौरान फ्लैट में फंसे दो निवासियों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आग ठाणे के कासारवडवली इलाके में स्थित अरावली हिल्स सोसायटी की ए विंग में लगी। यह इमारत भूतल सहित सात मंजिलों की है। आग इमारत की सातवीं मंजिल के कॉरिडोर में लगी थी। ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन विभाग को रविवार रात करीब 12:20 बजे आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग के कारण इमारत में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान दो निवासी अपने फ्लैट के अंदर फंस गए थे। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।इस घटना में चार लोगों को मामूली चोटें आईं। घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के साथ ही इमारत में सुरक्षा और बचाव अभियान चलाया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में दहशत का माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related