अंधेरी के चकाला में एलपीजी सिलेंडर के वाल्व से लगी आग, मां-बेटी झुलसीं; दोनों अस्पताल में भर्ती।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अंधेरी पूर्व के चकाला इलाके में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 की शाम एलपीजी सिलेंडर के मुख्य वाल्व से अचानक आग भड़कने की घटना में दो महिलाएं झुलस गईं। घायलों में 35 वर्षीय महिला और उनकी 13 वर्षीय बेटी शामिल हैं। दोनों को उपचार के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 7:35 बजे काजूवाड़ी स्थित खंडेश्वर मंदिर के पास बोंबारी चॉल में हुई। यहां भूतल और पहली मंजिल वाले एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कमरा नंबर 2 की रसोई में एलपीजी सिलेंडर के मुख्य वाल्व से अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में रसोई में रखा दीया और कपड़े भी आ गए। इस दौरान वहां मौजूद दो महिलाएं झुलस गईं।

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, 108 एम्बुलेंस और संबंधित वार्ड कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात 8:04 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।इस हादसे में रुतिका गौड़ (35) करीब 25 प्रतिशत और नेहा गौड़ (13) करीब 14 प्रतिशत झुलस गईं। दोनों को पुलिस वैन की मदद से कूपर अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल से रात 9:01 बजे मिली जानकारी के अनुसार, दोनों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग लगभग 3×3 वर्ग फीट के सीमित क्षेत्र में ही लगी थी। सिलेंडर के मुख्य वाल्व से निकली आग ने रसोई में रखे सामान और दोनों महिलाओं के कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related