अपने ही नेताओं के निशाने पर महाराष्ट्र सरकार, सुधीर मुनगंटीवार ने मुख्यमंत्री के सामने खोली सरकार की पोल: अमोल मातेले।

Date:

■ शरद पवार गुट के प्रदेश महासचिव बोले– सत्ता की चोरी करके सरकार बनाने वालों की अब अपने ही मंत्री निकाल रहे हैं धज्जियां।


मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र की महाविकास सरकार की कार्यशैली और आगामी शीतकालीन अधिवेशन की अवधि को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश महासचिव एडवोकेट अमोल मातेले ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि लोकतंत्र का गला घोंटकर और मैच फिक्सिंग के जरिए सत्ता में आई सरकार का पतन उसी दिन से शुरू हो गया था। अब स्थिति यह है कि सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ही मुख्यमंत्री के सामने सरकार के कामकाज की पोल खोल रहे हैं।


एडवोकेट अमोल मातेले ने कहा कि नागपुर में होने वाले आगामी शीतकालीन अधिवेशन की अवधि महज दो सप्ताह निर्धारित किए जाने को लेकर सुधीर मुनगंटीवार ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसा संदेश बाहर नहीं जाना चाहिए कि हमारी सरकार अंग्रेजों से भी बदतर है। मुनगंटीवार की इस टिप्पणी से राज्य सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


मातेले ने कहा कि जब सत्ता में बैठे दल के वरिष्ठ नेता ही मुख्यमंत्री के सामने यह स्वीकार कर रहे हैं कि सरकार का व्यवहार अंग्रेजों से भी खराब होने का संदेश जा रहा है, तो सरकार की किरकिरी कराने के लिए विपक्ष को कुछ करने की जरूरत ही नहीं रह गई है। सरकार के अपने ही नेता अब उसके कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की मेहनत की कमाई लूटकर और सत्ता का दुरुपयोग करके सरकार बनाने वालों के बीच अब सच्चाई और नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। इससे एक बार फिर साबित होता है कि राज्य का संचालन करने वाले लोग जनसेवक की तरह नहीं, बल्कि लुटेरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।


एडवोकेट मातेले ने कहा कि शीतकालीन अधिवेशन की अवधि बढ़ाने के मुद्दे पर सरकार की लाचारी और अपने ही वरिष्ठ नेताओं की ओर से हो रही आलोचना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर स्थिति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related