ई-रिक्शा की पात्रता के लिए आयु सीमा 5 साल बढ़ाई गई

Date:

  • मुंबई, ठाणे सहित 17 शहरों में 10 हजार ई-रिक्शा

मुंबई (सं. भा.) प्रदेश सरकार ने जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार के लिए पिंक (गुलाबी) ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की योजना के नियमों में संशोधन किया है। इससे ई-रिक्शा खरीदने के अनुदान के लिए अब 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। अभी तक 18 से 35 आयु वर्ग वाली महिलाएं योजना के लाभ के लिए पात्र थीं। शुक्रवार को राज्य के महिला व बाल विकास विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है। इसके मुताबिक, लाभार्थी महिला को प्रशिक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस और पीएसवी बैज के लिए सरकार की ओर से चयनित एजेंसी को सहायता करता अनिवार्य होगा। वाहन आपूर्ति करने वाली एजेंसी को पात्र लाभार्थी को ई-रिक्शा खरीदने के बैंक से 70 प्रतिशत कर्ज उपलब्ध कराने में सहयोग करना होगा। लाभार्थी को ई-रिक्शा मिलने के बाद जिला महिला व बाल विकास अधिकारी के जरिए वाहन आपूर्ति एजेंसी को 20 प्रतिशत राशि प्रदान की जाएगी।
लॉटरी के जरिए होगा लाभार्थी का चयन
बीते 8 जुलाई को सरकार ने जरूरतमंद महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की योजना को मंजूरी दी थी। महिलाओं की ओर से आवेदन के बाद लॉटरी के जरिए लाभार्थी का चयन किया जाएगा। पिंक ई-रिक्शा की कीमत 4 लाख रुपए होगी। इसमें से सरकार 20 प्रतिशत राशि उपलब्ध कराएगी। जबकि 10 प्रतिशत राशि लाभार्थी को देनी पड़ेगी। इसके अलावा 70 प्रतिशत राशि जिला बैंक और राष्ट्रीयकृत बैंकों से कर्ज लेना होगा।

  • पांच वर्ष में लौटाना होगा कर्ज

लाभार्थी को अगले पांच सालों में कर्ज की राशि लौटानी पड़ेगी। वार्षिक 3 लाख रुपए आय वाली महिलाएं ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगी। सरकार ने प्रदेश के 17 शहरों में 10 हजार पिंक ई-रिक्शा उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

  • मुंबई में 1400 को मिलेगा लाभ

मुंबई उपनगर में 1400, ठाणे में 1000, नई मुंबई में 500, कल्याण में 400, डोंबिवली में 400, वसई-विरार में 400, पनवेल में 400, छत्रपति संभाजीनगर में 400, पुणे में 1400, नाशिक में 700, नागपुर में 1400, पिंपरी में 300 सहित दूसरे शहरों में महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...

दूसरी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे...