BEST कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मालवणी डिपो के कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, प्रशासन ने हड़ताल से संबंध होने से किया इनकार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई। BEST कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच मालवणी डिपो के स्थायी कर्मचारी सागर मुंडे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। उनके निधन से सहकर्मियों और BEST कर्मचारियों में शोक की लहर है।


कुछ कर्मचारियों का दावा है कि आर्थिक अनिश्चितता, लंबित बकाया भुगतान और बढ़ते मानसिक तनाव के कारण कर्मचारियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने लंबित भुगतान की प्रतीक्षा करते-करते ही दुनिया छोड़ गए।


हालांकि, BEST प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सागर मुंडे की मौत का मौजूदा हड़ताल से कोई संबंध नहीं है। अधिकारी के अनुसार, सागर मुंडे पिछले चार दिनों से अवकाश पर थे और उनकी मृत्यु के समय वे ड्यूटी पर नहीं थे।


अधिकारी ने बताया कि सागर मुंडे उच्च रक्तचाप सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी पीड़ित थे। उनकी मृत्यु चिकित्सकीय कारणों से हुई है और इसे हड़ताल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।


सागर मुंडे के निधन के बाद उनके सहकर्मियों और परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, BEST कर्मचारियों की हड़ताल और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा और चिंताएं लगातार बनी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में गड्ढों की हर शिकायत का 24 घंटे में समाधान करें, मानकों के अनुसार ही हो मरम्मत : अभिजीत बांगर।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त...