मुंबई पुलिस ने 440 शिकायतकर्ताओं को लौटाया 3.26 करोड़ रुपये से अधिक का मुद्देमाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावड़े (पश्चिम परिमंडल-3) के अंतर्गत आने वाले अंधेरी, एमआईडीसी, मेघवाड़ी, जोगेश्वरी, साकीनाका और पवई पुलिस थानों में चोरी, गुमशुदगी, धोखाधड़ी और साइबर अपराध के मामलों में जब्त किया गया कुल 3 करोड़ 26 लाख 23 हजार 147 रुपये मूल्य का मुद्देमाल शनिवार को उसके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा गया।


यह मुद्देमाल हस्तांतरण कार्यक्रम अंधेरी (पूर्व) स्थित ऑडिटोरियम हॉल, सेवन हिल्स हॉस्पिटल, मरोल मराशी रोड में शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 440 शिकायतकर्ताओं को उनकी संपत्ति सम्मानपूर्वक वापस की गई।


पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेष प्रयासों से विभिन्न मामलों में बरामद की गई संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ितों को सौंपा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुंबई पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

■ लौटाई गई संपत्ति का विवरण


वस्तु संख्या —–अनुमानित मूल्य


● सोने-चांदी के आभूषण-19— ₹1,35,01,750

● नकद राशि–10– ₹10,75,230

● दोपहिया वाहन–17— ₹21,15,000

● तिपहिया वाहन–5– ₹5,15,000

● चारपहिया वाहन– 3– ₹37,00,000

● मोबाइल फोन– 379– ₹40,64,700

● साइबर धोखाधड़ी से बरामद राशि– 6 मामले– ₹10,68,111

● अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं– 1— ₹63,16,356

● कुल– 440 वस्तुएँ — ₹3,26,23,147



पश्चिम परिमंडल-3 के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार प्रयास कर चोरी, गुमशुदगी, धोखाधड़ी तथा साइबर अपराध से संबंधित मामलों में बरामद सामान को उसके असली मालिकों तक पहुंचाने का काम किया।


यह पूरी कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) डॉ. अभिनव देशमुख तथा पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावड़े के मार्गदर्शन में की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संबंधित सभी पुलिस थानों के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में गड्ढों की हर शिकायत का 24 घंटे में समाधान करें, मानकों के अनुसार ही हो मरम्मत : अभिजीत बांगर।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त...