कांग्रेस छोड़ चंद्रकांत त्रिपाठी एनसीपी ( शरदचंद्र पवार ) में हुए शामिल

Date:

मुंबई (सं. भा.) । उत्तर भारतीय समाज के बड़े नेता और चर्चित चेहरे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार में शामिल हुए। इसके निमित्त मुबंई राष्ट्रवादी प्रदेश कार्यालय के सभागृह में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंतराव पाटिल ने त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ देकर और गले में शॉल पहनाकर स्वागत करते पक्ष प्रवेश कराया । इसके साथ त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष का पद देने की घोषणा किए। पाटील ने कहा कि महाराष्ट्र के हर कोने में उत्तर भारतीय है । खास कर के, ठाणे,पालघर के इलाके में बहुत भारी संख्या में उत्तर भारतीय है । जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं । त्रिपाठी के आने से पार्टी को बड़ा फायदा होगा ।
अपनी नियुक्ति पर बोलते हुए त्रिपाठी ने कहा कि हमें चुनाव लड़ने या किसी भी प्रकार का प्रलोभन नही है । शरद पवार जैसे नेता के साथ काम करने में बड़ा गर्व होता है । साथ ही कहा कि गर्व इसलिए कि समाज के हर वर्ग के लिए खुली भावना से आवाज को उठा सकते है । गरीबों के हर मुद्दे पर विचार रखा जा सकता है ।
इस अवसर पर पार्टी की मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव ने भी खुशी प्रगट की । और कहा कि त्रिपाठी के वजह बहुत बड़ी संख्या में उत्तर भारत के लोग हमारी पार्टी से जुड़ेगे । श्रीकांत मिश्रा ने विचार व्यक्त करते हुए बोले कि त्रिपाठी के मुकाबले उत्तर भारतीयों का कोई नेता नही है । यूपी वलों की नेतृत्व क्षमता चंद्रकांत त्रिपाठी में है । आने वाले दिनों में बीजेपी से ज्यादा उत्तर भारतीय हमारी पार्टी में दिखेगें ।


चंद्रकांत त्रिपाठी के साथ उमेश उपाध्याय, गौरीशंकर, बेनी माधव सिंह, रामआसरे और सुरेश वर्मा समेत कई लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के कई नेतागण और कार्यकर्ता मौजूद थे । सूत्रों कि माने तो चंद्रकांत त्रिपाठी के एनसीपी ( शरद पवार) में शामिल होने के बाद बहुत से उत्तर भारतीय नेता जो कांग्रेस और बीजेपी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, वे लोग जल्द शरद पवार की पार्टी एनसीपी का दामन थाम सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...

दूसरी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे...