PDA(पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक ) का एजेंडा चलाकर पार्टी की छवि धूमिल करने में लगे भाजपा नेता।

Date:

■ सुईथाकला ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लगे आरोपों की निकली हवा.

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय/जौनपुर

कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश वर्मा के ऊपर दर्जनों आरोप लगाते हुए उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच कराने की मांग कर दी है। भाजपा के अनेक पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख वर्मा पार्टी की छवि को धूमिल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। पार्टी में रहकर भी गुप्त रूप से पीडीए का एजेंडा चला रहे हैं। ऐसे में कहीं वह विपक्षी पार्टी के टिकट पर अगले चुनाव की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं? वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के 4 वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव मजबूत हुआ है, कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि कन्या पूजन जैसे पवित्र कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों को क्षेत्रवासी मात्र साजिश के रूप में देख रहे हैं।

जनपद के शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के सुइथा कलां ब्लॉक में वर्तमान ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी के नेतृत्व में विकास कार्यों की गति तेज हो चुकी है। ब्लॉक प्रमुख द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना क्षेत्रवासी कर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत के 92 वार्डों में से लगभग 85 वार्डों में विकास कार्य हो पूरा हो चुका है। क्षेत्र पंचायत के दायरे में आने वाली सभी योजनाए के साथ सरकार की जन सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू हुई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार देखने को मिल रहा है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशांत पांडेय और नवीन सिंह ने बताया ब्लॉक प्रमुख ने हमेशा समानता और निष्पक्षता के सिद्धांत पर कार्य किया है। क्षेत्र पंचायत के कार्यों की सभी सूची कार्यालय से देखी जा सकती है, समय समय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित होती है, जिसमें सभी प्रस्ताव पर चर्चा होने के बाद कार्य निविदा के माध्यम से कराया जाता है।

अभी वर्तमान सूची की बात करें तो स्पष्ट है कि विकास कार्यों का वितरण सभी वर्ग को ध्यान में रखकर किया गया है। लगभग 46 कार्यों में से क्षत्रिय समुदाय को 9, ब्राह्मण समाज को 7 और शेष 30 कार्य अन्य समुदायों को दिए गए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि ब्लॉक प्रमुख किसी भी प्रकार का जातिवाद नहीं कर रहे हैं, बल्कि पारदर्शितापूर्ण तरीके से सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सूत्रों के अनुसार, ये आरोप जातिगत भावना से ग्रसित निज लाभ से वंचित लोगों द्वारा रची गई साजिश हैं, जिनका एक मात्र उद्देश्य ब्लॉक प्रमुख के पुत्र तथा उनके प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले डॉ. उमेश चंद तिवारी की बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत नेतृत्व को बदनाम करना है। जिस व्यूह की संरचना ब्लॉक प्रमुख के कुछ सजातीय लोगों द्वारा ही की गई है, वहीं ब्लॉक प्रमुख विद्या देवी का कहना है कि वे समाजसेविका के रूप में जनसेवा कर रही हैं। वे हर तरह की राजनीति से दूर रहकर केवल क्षेत्र के विकास पर अपना ध्यान दे रही हैं।

सार्वजनिक स्थल पर कन्या पूजन जैसे पवित्र कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा किए गए कृत्य से भाजपा के स्थानीय स्तर पर 80 प्रतिशत से ज्यादा कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी नाराज हैं और वे चाहते हैं कि भाजपा नेतृत्व इस मामले में दखल देते हुए अनुशासन हीनता करने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई करे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related