गणेशोत्सव में बूंद बूंद पानी को तरस रहे समर्थ नगर सोसायटी के रहिवासी

Date:

  • बिल्डर के खिलाफ कर रहे आंदोलन

मुंबई (सं. भा.) : मुंबई गणेशोत्सव के रंग में रंग चुका है। भक्तों के घर से लेकर पंडाल तक गणपति बाप्पा विराजमान हो चुके हैं। गणेशोत्सव जैसे पवित्र पर्व के दौरान कांदिवली पूर्व, हनुमान नगर के समर्थ नगर एसआरए सोसायटी के रहिवासी अपने घरों में बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी की किल्लत से परेशान रहिवासियों ने कल विकासक UK के खिलाफ सोसायटी परिसर में ही धरना प्रदर्शन किया। समता नगर पुलिस ने रहिवासियों को जमावबंदी का हवाला देकर और न मानने पर केस दर्ज करने की धमकी दे कर उन सभी को पुलिस स्टेशन ले आई।
बता दें कि कांदिवली पूर्व के हनुमान नगर में बिल्डर दिनेश बंसल की कंपनी UK बिल्डर्स विकासक के तौर एसआरए के तहत बिल्डिंग बना रही है। झोपड़ाधारकों को एसआरए के तहत बिल्डिंग बना कर लगभग तीन महीने पहले फ्लैट की चाबी विकासक ने दे दी है।

यहां रहने आए लोगों को तभी से पानी की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। रहिवासियों का आरोप है कि एसआरए की बिल्डिंग में बना STP Plant बंद पड़ा है। करीब 10 साल पहले बना बोरवेल भी पूरी तरह डैमेज हो चुका है। ऐसी स्थिति में पीने के पानी के साथ साथ नहाने और कपड़ा धोने के पानी तक को रहिवासी तरस रहे हैं। इससे पहले लोगों ने विकासक दिनेश बंसल के खिलाफ जब रहिवासियों ने धरना प्रदर्शन किया था तब कंपनी के सीईओ ने समता नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के सामने रहिवसियों को पानी की समस्या का समाधान करने और बिल्डिंग की लिफ्ट जो बंद पड़ी है उसे ठीक कराने को लेकर लिखित आश्वासन देने का वादा किया था। वह वादा अबतक हवा हवाई बना है। रहिवासियों का यह भी आरोप है कि घर में बीएमसी का पानी न होने के कारण गणेशोत्सव के दौरान आ रहे मेहमानों का हम ठीक से स्वागत तक नही कर पा रहे हैं। खुश होने की जगह लोग उलाहना देकर जा रहे हैं कि तुम लोग कैसी सोसायटी में रहते हो की ढंग से पानी तक नही पिला पा रहे हो। लोगों ने मांग की है कि जब तक STP plant और खराब पड़ा बोरवेल को ठीक नही किया जाता है तब तक विकासक उन्हें रोज 15 टैंकर पानी उपलब्ध कराए। जबतक हमारी मांगे पूरी नही की जाती है तबतक विकासक के खिलाफ समर्थ नगर सोसायटी के 600 फ्लैट धारक बारी बारी से आमरण अनशन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कोल्हापुरी चप्पलों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच: लिडकॉम और प्राडा के बीच हुआ समझौता।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की पारंपरिक हस्तकला को वैश्विक...

अनिल अंबानी की RCom पर ED की बड़ी कार्रवाई: 3,035 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता Anil Ambani से जुड़ी कंपनी Reliance...

मुंबई में पानी संकट की आहट: 15 मई से 10% पानी कटौती लागू होगी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता Brihanmumbai Municipal Corporation (बीएमसी) ने संभावित...