मुंबई (सं. भा.) बैडमिंटन खेल में भारत के खिलाड़ी अब देश – दुनिया में अपना लोहा मनवा रहे हैं। मुंबई के बोरीवली में रहने वाले अक्षन करुणाकर शेट्टी ने हाल ही में नाइजीरिया में आयोजित लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक और पोलैंड में पोलिश इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीत कर भारत का परचम लहराया है। जिसे लेकर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने अक्षन शेट्टी को साल पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और अक्षन शेट्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अक्षन शेट्टी के पिता करूणाकर शेट्टी भी उपस्थित रहे।
भारत का परचम लहराने वाले अक्षन को शेट्टी ने किया सम्मानित
Date:


