सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बने आचार्य पवन त्रिपाठी

Date:

मुंबई (सं. भा.) । महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पद पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर आचार्य त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने इस पद को भगवान श्रीगणेश की सेवा के रूप में स्वीकार किया है।

बता दें कि आचार्य पवन त्रिपाठी कई वर्षों से संन्यास आश्रम से जुड़े रहे हैं और अब तक हजारों छात्रों को संस्कृत में शिक्षित कर चुके हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के कई शास्त्रों का बारीकी से अध्ययन किया है। आचार्य त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संस्कृत में शिक्षित करने के साथ-साथ कई राजनीतिक आंदोलनों में भाग लिया है। शिक्षा और राजनैतिक कार्यों के माध्यम से वे लगातार सक्रिय रूप से राष्ट्र प्रबोधन का कार्य करते आ रहे हैं। आचार्य पवन त्रिपाठी एक युवा हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं। उत्तर भारतीयों के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ है और उत्तर भारतीयों के हर सुख-दुख में त्रिपाठी सम्मिलित होते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नायर अस्पताल का हुआ निरीक्षण, अतिरिक्त नगर आयुक्त ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की अतिरिक्त नगर...

₹2200 की लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक पर चाकू से 6 वार; दो आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मानखुर्द इलाके में लूट...