मुंबई वार्ता/ हरिशचंद्र पाठक

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस (महाराष्ट्र प्रदेश) एवं राष्ट्रवादी सफाई कामगार सेल शरद पवार ( महाराष्ट्र प्रदेश)की संयुक्त कार्यकारिणी बैठक दलित मित्र एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंदभाई परमार के नेतृत्व में शनिवार 9 नवंबर 2024 को संपन्न हुई ।
कार्यकारिणी की इस बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संगठअखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस और राष्ट्रवादी सफाई कामगार सेल शरद पवार ( महाराष्ट्र) प्रदेश की संयुक्त बैठक संपन्न न की ओर से महाविकास अघाड़ी और इंडिया अलायंस को खुला समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से महाविकास अघाड़ी से निम्नलिखित मांगों पर विचार करने की मांग की गई। उक्त मांगे इस प्रकार हैं।(1) महर्षि वाल्मिकी एवं सुदर्शन सफाई कामगार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाय। इसके अलावा महर्षि वाल्मिकी एवं सुदर्शन सफाई कामगार आर्थिक विकास महामंडल का निर्माण।लाखों असंगठित सफाई कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय की जाय।इसके अलावा सफाईकर्मियों को सरकारी जी.आर. के आधार पर उन्हें स्वयं के नाम पर आवास आबंटित किया जाय।साथ ही सफाई कार्य अत्यावश्यक सेवा है और इसमें ठेकेदारी प्रथा पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और सफाई कामगारों की भर्ती की जानी चाहिए।


