आडंबर मुक्त समाज: स्वच्छता, सौंदर्य और मोक्ष का वास्तविक मार्ग:- मुनि प्रितेश विजय

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई सहित पूरे देश के समस्त जैन समाज को, राजस्थान के गोडवाड़ की पंचतीर्थी नाडोल की दुर्भाग्यपूर्ण पटाखा घटना ने हमें आत्ममंथन का अवसर दिया है। धर्म और समाज सेवा का वास्तविक उद्देश्य क्या है ? क्या कुछ दिनों की अस्थायी सजावट और आडंबर धर्म की सेवा हैं,या फिर समाज के स्थायी विकास के लिए सामूहिक प्रयास ही धर्म का सच्चा रूप है? जिस धन को हम पांडालों, आतिशबाजी और अल्पकालिक भव्यता पर खर्च करते हैं, उसी धन से यदि हम गांवों की गलियों की सफाई, मकानों की बाहरी दीवारों की रंगाई-पुताई और स्थायी स्वच्छता अभियान चलाएं, तो न केवल गांव का स्वरूप सुंदर बनेगा, बल्कि समाज के विकास में एक नई चेतना का संचार होगा।

आडंबरहीन जीवन ही मोक्ष का मार्ग दिखाता हैं।

भगवान महावीर ने सादगी और अहिंसा का जो संदेश दिया, वह हमें दिखावे से दूर रहकर आत्मिक शांति की ओर ले जाता हैं। स्वच्छता और सुंदरता केवल बाहरी रूप से ही नहीं, बल्कि हमारे विचारों और कर्मों में भी झलकनी चाहिए। अगर गांव स्वच्छ, सुंदर और रंगीन दीवारों से सुसज्जित होंगे, तो वे न केवल एक आदर्श गांव की छवि पेश करेंगे, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेंगे।मोक्ष का वास्तविक मार्ग त्याग, करुणा और समाज के लिए स्थायी भलाई में निहित हैं।

धर्म का कार्य दिखावे में धन गंवाना नहीं, बल्कि समाज के हित में उसे लगाना हैं। हमें यह समझना होगा कि एक सुंदर और आडंबर मुक्त गांव ही सच्चे धर्म और मोक्ष के मार्ग की ओर पहला कदम है। इसलिए, अब समय आ गया हैं कि हम दिखावे को छोड़कर सामूहिक विकास, स्वच्छता और सौंदर्य को धर्म का वास्तविक स्वरूप मानते हुए समाज को एक नई दिशा दिखाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सांताक्रूज़ पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस थाने ने...

जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने...

तुंगारेश्वर मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय श्री चरित मानस अखंड पाठ संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता परशुराम कालीन शिव...