आर पी एफ ने लौटाया महिला यात्री का बैग।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

पश्चिम रेलवे आर पी एफ द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन अमानत के तहत अंधेरी आर पी एफ ने एक महिला का कीमती सामान वाला बैग लौटा कर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया ।

आर पी एफ सूत्रों से उपलब्ध जानकारी के अनुसार अंधेरी आर पी एफ में ड्यूटी पर तैनात ASI ललित कुमार त्रिपाठी को सूचना मिली कि 5 नंबर प्लेटफार्म पर कोई लावारिस बैग पड़ा हुआ है । उन्होंने हेढ कांस्टेबल विजय कुमार तथा msf विट्ठल तथा msf नवनाध काटे के साथ 5नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे । वहां रेल यात्रियों ने बताया कि यह बैग बहुत देर से यहां पड़ हुआ है ।

स्टेशन पर उपस्थित रेल यात्रियों ने जब आर पी एफ से कहा कि वह बैग उनका नहीं है ।तो उसे आर पी एफ धाने लाया गया । कुछ समय बाद उस बैग में रखे गए मोबाइल पर 961900…. से पूजा संतोष कोली नामक महिला का फोन आया । नायगांव पूर्व स्थित गणेश नगर में रहने वाली इस महिला ने आर पी एफ को बताया कि विरार से चर्चगेट जाने वाली गाड़ी में यात्रा के दौरान उसका बैग जल्दबाजी में छूट गया ।वह महिला जोगेश्वरी स्टेशन पर उतर गई ।बाद में उसे याद आया कि उसका बैग तो ट्रेन में ही छूट गया ।

उस महिला को अंधेरी आर पी एफ पोस्ट पर बुलाया गया । उस बैग में महिला की सोने की चैन, कान का ईयरिंग, घड़ी, उसके बच्चे की घड़ी, 40हजार रुपए कैश, चश्मा, दुपट्टा, मोबाइल, सभी मिलाकर 2 लाख 94 हजार का सामान उसे सम्मान पूर्वक लौटा दिया । आर पी एफ के इस कार्य के लिए उस महिला ने उनके कार्यों की सराहना कर आर पी एफ को दिल से धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...