उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने सचिन सिंह मुन्ना।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

कांग्रेस पार्टी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह द्वारा उत्तर पश्चिम जिला उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ पद वितरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें सचिन सिंह मुन्ना को उत्तर पश्चिम जिला उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। उन्हें यह नियुक्ति पत्र मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा सांसद वर्षा गायकवाड तथा अवनीश तीर्थराज सिंह के हाथों प्राप्त हुई।

सचिन सिंह मुन्ना ने कहा कि जिले की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमारे प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवनीश सिंह ने मुझे दी है, मैं कभी भी इन्हें अपने तरफ से कोई शिकायत का मौका नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं पूरी ताकत के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत तथा संगठन को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका अदा करूंगा और आने वाले दिनों में संगठन में एक नई ताकत और नई ऊर्जा के साथ अच्छे कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करूंगा।

उन्होंने कहा कि आज के 10 साल पहले उत्तर भारतीय समाज जिस तरह से कांग्रेस से कंधे से कंधा मिलाकर चलता था ,वही ताकत फिर उत्तर पश्चिम जिला में दिखाएंगे। इस मौके पर सचिन सिंह मुन्ना के सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सोलापुर में विमान के प्रोपेलर में मांझा फँसा; पायलट की सतर्कता से हादसा टला।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सोलापुर हवाई अड्डा क्षेत्र में पतंग...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे मुश्किल में, पुणे में ज़मीन के लेन-देन की जाँच; अधिकारी निलंबित।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ...

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...