उल्हासनगर में राजस्थानी संस्कृति की धूम: विश्राम भवन में भव्य गणगौर उत्सव का आयोजन।

Date:

राजन बलसाने /मुंबई वार्ता

उल्हासनगर के विश्राम भवन में भव्य गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया।

इस भव्य आयोजन में राजस्थानी महिला सेवा समिती अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्माउल्हासनगर पैनल क्रमांक 1 के विश्राम भवन में राजस्थानी महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित गणगौर उत्सव ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और सांस्कृतिक गर्व की भावना पैदा की।

राजस्थानी संस्कृति की ओजस्विता से भरा यह उत्सव न केवल परंपराओं को पुनर्जीवित करता है, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने और समुदाय को एकजुट करने का भी एक शानदार मंच बनाता है।

इस भव्य आयोजन का राजस्थानी महिला सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती वंदना शर्मा और उनकी कमिटी मेंबर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस भव्य आयोजन में समाजसेवीका श्रीमती परमिंदरकौर भूल्लर शिवसेना महिला यूपी शहर संगठक श्रीमती पूनम यादव विभाग संगठन श्रीमती सविता कुंभार समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी गरिमायी उपस्थिति दर्ज की उनके साथ-साथ सैकड़ो महिलाएं इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल हुई जिससे उत्सव के शोभा और बढ़ गई ।

कार्यक्रम में गणगौर के पारंपरिक गीतों और नृत्यों ने सभी उपस्थितों का मन मोह लिया। साथ ही, इस आयोजन के जरिए नई पीढ़ी को राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। महिलाओं ने अपनी एकता और सहयोग से इस आयोजन को सफल और स्मरणीय बनाया। राजस्थानी महिला सेवा समिति ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया, बल्कि एक ऐसा संदेश भी दिया कि परंपराएं आधुनिक समाज में भी सामूहिकता और सकारात्मकता को बढ़ावा देने का माध्यम बन सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...