एमटीएनएल के वरिष्ठ कर्मचारी सुरेंद्रनाथ दुबे सेवानिवृत्त।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

एमटीएनएल में 43 वर्षों तक अपनी निष्ठावान सेवाएं देने के बाद सुरेंद्रनाथ दुबे सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। 60 वर्षीय सुरेंद्रनाथ दुबे जी पिछले 17 वर्षों से मनपाड़ा, ठाणे (वेस्ट) शाखा में कार्यरत थे। सरल स्वभाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक रहे सुरेंद्रनाथदुबे ने अपने सेवाकाल में एक मिसाल कायम की।

साल 1981 में अपनी सेवा की शुरुआत करने वाले सुरेंद्रनाथ दुबे ने तकनीकी और प्रशासनिक दोनों ही क्षेत्रों में बेजोड़ योगदान दिया। वे सहकर्मियों के लिए मार्गदर्शक और वरिष्ठों के लिए भरोसेमंद स्तंभ रहे। समय की पाबंदी, शांतचित्त व्यवहार और ईमानदार कार्यशैली उनकी पहचान बनी रही। विदाई समारोह में शाखा के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

सहकर्मियों ने उन्हें ऑफिस की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनका अनुभव, सरलता और सहयोगभाव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बना रहेगा। शाखा प्रबंधक ने कहा, कि सुरेंद्रनाथ दुबे जैसे कर्मयोगी आज के समय में दुर्लभ हैं। उनका कार्यकाल संस्था की धरोहर है। सेवानिवृत्ति के बादसुरेंद्रनाथ दुबे अब सामाजिक सेवा, आध्यात्मिक अध्ययन और परिवार के साथ समय बिताने की दिशा में सक्रिय रहने की योजना बना रहे हैं। उनकी 43 साल की कार्ययात्रा यह बताती है कि सच्ची निष्ठा, समर्पण और अनुशासन से ही कोई भी कर्मभूमि को तपोभूमि बनाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...