मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

दवाइयों की हेराफेरी करने वाले एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को मुंबई के सायन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव रह चुके मुकेश तलेजा ने स्वयं को सांताक्रूज स्थित मनपा अस्पताल व्ही एन देसाई अस्पताल का डॉक्टर बताकर एक दवाइयों के डिस्ट्रीब्यूटर से रू 5.66 लाख की दवाइयां मंगवाई। दवाइयों का भुगतान करने के लिए उसने ऐसे चेक दिए जो अनादरित हो गए। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच में पाया कि मुकेश ने जिस फोन नंबर और चेक का उपयोग किया, सब फर्जी नाम से थे।


पुलिस ने तकनीकी की मदद से पता लगाया कि मुकेश हरियाणा फरार हो गया है। पुलिस ने मुकेश को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। लोगों को फंसाकर ज़मा की हुई रू 6.31 लाख की दवाइयों समेत उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (जोन-4) श्रीमती रागसुधा आर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई सायन पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीषा शिर्के की टीम ने की है।


