विक्रोली पार्कसाइट में 60वां अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न, मंत्री आशीष शेलार का सम्मान‘संकल्प’ पत्रिका का हुआ विमोचन।

Date:

■ देशभर के प्रसिद्ध कवियों ने हास्य और व्यंग्य की रचनाओं से बांधा समां।

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के विक्रोली पार्कसाइट में श्री रामलीला उत्सव समिति की ओर से 10 दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को 60वें अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के नेतृत्व में पार्कसाइट स्थित छत्रपति श्री शिवाजी महाराज मैदान (रामलीला प्रांगण) में आयोजित इस साहित्यिक समारोह में महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक एवं पालक मंत्री आशीष शेलार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री आशीष शेलार का सम्मान किया गया और समिति की ओर से प्रकाशित ‘संकल्प’ पत्रिका का विमोचन भी उनके हाथों संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। देश के विभिन्न शहरों से आए ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी हास्य, व्यंग्य और साहित्यिक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में उदयपुर से राव अजातशत्रु, इटावा से कमलेश शर्मा, संभल से सौरभ कांत शर्मा, दिल्ली से कल्पना शुक्ला तथा मुंबई से संजय बंसल और डॉ. रजनीकांत मिश्रा ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। कवियों की रचनाओं पर श्रोताओं ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी और हास्य एवं काव्य रस का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने मंत्री आशीष शेलार को शॉल, श्रीरामनामी दुपट्टा, ‘संकल्प’ पत्रिका और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद मंत्री आशीष शेलार ने समिति द्वारा प्रकाशित ‘संकल्प’ पत्रिका का विमोचन किया।समारोह में मीरा-भायंदर महानगरपालिका की शिक्षण समिति की सभापति स्नेहा शैलेश पांडेय, सुप्रसिद्ध उत्तर भारतीय नेता एवं शिक्षाविद् डॉ. विजय पंडित, भाजपा नेता शैलेश पांडेय, धर्मधुरंधर आनंद पांडेय, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता जयप्रकाश सिंह, भाजपा नेता विनायक कामत, नालासोपारा के दुबे स्टेट से अमित ओमप्रकाश दुबे, समाजसेवी मंगला शुक्ला, उद्योगपति रवि अग्रवाल एवं जतिन भाई, शिक्षा महर्षि देवेंद्र शुक्ला, पत्रकार दयाशंकर पांडेय, पत्रकार पवन पाठक, भाजपा नेता अनिल निर्मले तथा समाजसेवी नागेंद्र तिवारी, अरुण मिश्रा, सत्यनारायण पांडेय, जितेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय, भुवर दुबे और स्वप्निल शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

विरहा के जंगी मुकाबले ने भी बांधा समांहास्य कवि सम्मेलन से पहले दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर राजभर और खुशबू यादव के बीच विरहा का जंगी मुकाबला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने भी उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद शुरू हुए हास्य कवि सम्मेलन ने साहित्य और संस्कृति के प्रति लोगों के उत्साह को और बढ़ाया।श्री रामलीला उत्सव समिति का उद्देश्य हास्य, व्यंग्य और साहित्य की समृद्ध भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाना तथा समाज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना है।

इस आयोजन ने साहित्यप्रेमियों को एक मंच पर लाकर हिंदी काव्य परंपरा के प्रति उनकी रुचि और उत्साह को मजबूत किया।समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदानइस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के साथ शारदा प्रसाद शुक्ला, श्रीनाथ पांडेय, दिवाकर मिश्र, एस.पी. सिंह, आदेश मिश्र, रामबिलास पाठक, दलजीत पांडेय, सर्वदेव पांडेय, बाबुलनाथ तिवारी, भोलानाथ मिश्रा, विमलेश मिश्रा, राजेश सिंह, अरविंद शुक्ल, दिनेश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, हरीश पांडेय, बुलेट सिंह, प्रशांत शुक्ल, प्रमुख राहुल शुक्ल, शुभम सिंह, अवधेश तिवारी, चंद्रमणि सिंह, प्रो. अभयकांत तिवारी, अरविंद सी. शुक्ला, अजय पांडेय, अशोक गुप्ता, अनिलेश मिश्रा, संदीप दुबे, नीरज शुक्ला, संजय मिश्रा, कौशल मिश्रा, हर्ष सिंह, ब्रह्मदेव दुबे, राकेश दुबे, प्रदीप मिश्रा, अभिषेक विश्वकर्मा, हीरा यादव, रमापति यादव, तपस्वी चौरसिया, रामतीर्थ शर्मा, प्रथम शुक्ल, प्रत्यूष शुक्ल, मानवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, प्रेम तिवारी और भानुप्रताप सिंह सहित समिति की समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

आयोजन में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मंजू चंद्रशेखर शुक्ला सहित समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह के अंत में समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने सभी सम्मानित अतिथियों, कवियों और कार्यकारिणी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात समिति की ओर से कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related