सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

रमजान का आखिरी शुक्रवार को लेकर औरंगजेब की कब्र परिसर वाली मस्जिद में पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है।
रमजान का आज आखिरी शुक्रवार है, जिसे जुम्मा तुल विदा भी कहा जाता है। रमजान का आखिरी शुक्रवार होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए मस्जिदों में पहुंचते हैं। पिछले कुछ दिनों से औरंगजेब की कब्र पर विवाद चल रहा है जिसको लेकर प्रशासन की ओर से खुल्दाबाद में पुलिस का सख्त बंदोबस्त तैनात किया गया है।
कब्र की सुरक्षा को लेकर पहले ही प्रशासन ने वायर फेंसिंग, टीन शेड लगा रखी थी, लेकिन अब टिन शेड के ऊपर लोहे के तार भी प्रशासन की ओर से लगाए गए है, ताकि कोई टिन खोद कर औरंगजेब की कब्र को नुकसान ना पहुंचाएं।